&format=webp&quality=medium)
त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशन और ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भर जाती हैं. लाखों लोग अपने घर जाते हैं या फिर छुट्टियां बिताने के लिए नए शहरों का रुख करते हैं. ऐसे में बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों के लिए भीड़ में चलना और प्लेटफॉर्म बदलना किसी चुनौती से कम नहीं होता. इन्हीं मुश्किलों को आसान बनाने के लिए इंडियन रेलवे ने ई-व्हीलचेयर सर्विस शुरू की है, जो यात्रियों की सफर को बेहद आरामदायक और सुरक्षित बनाती है.
ई-व्हीलचेयर सर्विस एक ऑनलाइन सुविधा है जिसे IRCTC पोर्टल के जरिए बुक किया जा सकता है. इस सर्विस का मकसद बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग या ज़रूरतमंद यात्रियों को स्टेशन पर व्हीलचेयर मुहैया कराना है ताकि वे आसानी से प्लेटफॉर्म पर जा सकें और ट्रेन तक पहुंच सकें.
यह सुविधा अभी देश के कई बड़े स्टेशनों पर उपलब्ध है. इनमें अहमदाबाद, आगरा कैंट, वडोदरा, वाराणसी, भुसावल, विजयवाड़ा, कानपुर सेंट्रल, मुंबई सीएसटी, मुंबई सेंट्रल, हावड़ा, इंदौर, झांसी, जयपुर, लखनऊ जंक्शन, नई दिल्ली, नागपुर, पठानकोट कैंट, पुणे, बेंगलुरु सिटी, सिकंदराबाद और माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन शामिल हैं.
ई-व्हीलचेयर की बुकिंग बहुत आसान है. इसके लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
यह सुविधा यात्रियों को बिल्कुल फ्री दी जाती है. हालांकि, व्हीलचेयर लेने के समय यात्री या उनके सहायक को 500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट और एक वैध सरकारी आईडी कार्ड देना होता है. यात्रा पूरी होने के बाद जब व्हीलचेयर वापस की जाती है, तो पैसे और आईडी लौटा दिए जाते हैं.
कोई भी यात्री जिसके पास कन्फर्म, RAC या आंशिक वेटिंग लिस्ट टिकट हो, वह ई-व्हीलचेयर बुक कर सकता है. इसके लिए अलग से किसी मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
अगर बुकिंग के बाद यात्री का प्लान बदल जाता है, तो ई-व्हीलचेयर की बुकिंग कैंसल की जा सकती है. इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता.
इस सर्विस से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के सफर में बड़ी राहत मिलेगी. स्टेशन पर भीड़भाड़ में उन्हें धक्का-मुक्की से बचने में मदद मिलेगी. वहीं, त्योहारों या छुट्टियों के दौरान जब स्टेशन पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, तो यह सुविधा काफी काम आएगी.
रेलवे ने ‘सुगम्य भारत अभियान’ के तहत स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाए हैं, ताकि दिव्यांगजन और बुजुर्ग आसानी से प्लेटफॉर्म बदल सकें. ई-व्हीलचेयर सर्विस इसी प्रयास का हिस्सा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)