होली 2026: बिहार जाने वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली-मुंबई से पटना और सहरसा के लिए 10+ स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Holi Special Trains 2026: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. पूर्व मध्य रेल ने पटना, बरौनी, सहरसा, दानापुर से दिल्ली, आनंद विहार और पनवेल तक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाईं.तो जानें रूट, फेरे, टिकट जानकारी और हेल्पलाइन डिटेल्स.
होली 2026: बिहार जाने वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली-मुंबई से पटना और सहरसा के लिए 10+ स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

होली का त्योहार नजदीक आते ही घर जाने की तैयारियां भी शुरू हो जाती है,लेकिन हर साल की तरह इस बार 2026 में भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के पूरे-पूरे चांस है.तो ऐसे में बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है.असल में अब रेल मंत्रालय की ओर से पहले से घोषित होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा अब और भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को टिकट और सीट की परेशानी कम हो.

पूर्व मध्य रेल ने “होली स्पेशल ट्रेन- 2026” के तहत कई महत्वपूर्ण रूट्स पर एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाने का ऐलान कर दिया है.जी हां इन ट्रेनों का मकसद साफ है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घर पहुंचाना.

PIB in Bihar ने किया है कंफर्म

Add Zee Business as a Preferred Source

'PIB in Bihar' के ताजा अपडेट ने कंफर्म कर दिया है कि होली पर घर जाने के लिए सरकार आपको बीच रास्ते नहीं छोड़ेगी. रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों के अलावा कई और नई ट्रेनों की सूची जारी की है.जी हां रेल मंत्रालय के इस कदम से उन हजारों यात्रियों को फायदा होगा जिन्हें अब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया था.


किन-किन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

इस बार दानापुर, पटना, बरौनी, सहरसा जैसे बिहार के प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली, आनंद विहार, पनवेल और नई दिल्ली के लिए खास ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

TRAIN

कुछ प्रमुख ट्रेनें:

03257/03258 दानापुर – आनंद विहार (साप्ताहिक)
03230/03229 पटना – पनवेल (साप्ताहिक)
03251/03252 बरौनी – नई दिल्ली (प्रतिदिन)
02204/02203 पटना – दिल्ली (साप्ताहिक)
05559/05560 सहरसा – आनंद विहार (साप्ताहिक)

खास रूप से बरौनी-नई दिल्ली और नई दिल्ली-बरौनी रूट पर तो प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

होली स्पेशल ट्रेन – 2026

नीचे होली 2026 के अवसर पर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की सूची दी गई है:

क्र.सं.गाड़ी संख्याकहां से – कहां तकआवृत्तिपरिचालन के दिनपरिचालन की तिथिफेरे
103257दानापुर – आनंद विहार (ट)साप्ताहिकरविवार08.03.261
203258आनंद विहार (ट) – दानापुरसाप्ताहिकसोमवार09.03.261
303230पटना – पनवेलसाप्ताहिकगुरुवार05.03.26 से 26.03.264
403229पनवेल – पटनासाप्ताहिकशुक्रवार06.03.26 से 27.03.264
503251बरौनी – नई दिल्लीप्रतिदिनप्रतिदिन05.03.26 से 31.03.2627
603252नई दिल्ली – बरौनीप्रतिदिनप्रतिदिन07.03.26 से 02.04.2627
702204पटना – दिल्लीसाप्ताहिकरविवार08.03.26 से 29.03.264
802203दिल्ली – पटनासाप्ताहिकरविवार08.03.26 से 29.03.264
905559सहरसा – आनंद विहार (ट)साप्ताहिकरविवार08.03.26 से 07.03.262
1005560आनंद विहार (ट) – सहरसासाप्ताहिकसोमवार09.03.26 से 08.03.262

कितने फेरे किए गए हैं निर्भारित

  • रेलवे के मुताबिक मार्च के अंत और कुछ रूट्स पर अप्रैल की शुरुआत तक इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
  • असल में कुछ ट्रेनों के 4 फेरे हैं, तो कुछ के 27 फेरे तक निर्धारित किए गए हैं.

क्यों जरूरी हैं ये स्पेशल ट्रेनें?

  • होली के दौरान बड़ी संख्या में छात्र, मजदूर और नौकरीपेशा लोग अपने घर लौटते हैं.
  • खासकर दिल्ली, मुंबई और पनवेल जैसे शहरों से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहती है.
  • तो ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों से वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनों के समय और रूट की सटीक जानकारी के लिए NTES ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें. क्योंकि ये 'स्पेशल ट्रेनें' हैं, इसलिए इनका किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा सा अलग या ज्यादा हो सकता है.

कहां करें शिकायत?

  • रेलवे से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं.
  • ट्रेन की टाइमिंग, सीट उपलब्धता या अन्य पूछताछ के लिए आप 139 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
  • इसके अलावा विस्तृत जानकारी के लिए [https://enquiry.indianrail.gov.in](https://enquiry.indianrail.gov.in) वेबसाइट पर विजिट करें.
  • आप चाहें तो अपने मोबाइल में NTES ऐप डाउनलोड कर लाइव ट्रेन स्टेटस चेक कर सकते हैं.TRAIN


क्या करें यात्री?

आपका बता दें कि पहले ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टाइम से पहले टिकट बुक कर लें और आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ट्रेन की जानकारी चेक करते रहें.जी हां ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में आगे और ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है.तो कुल मिलाकर, इस बार होली पर सफर पहले से ज्यादा आसान होने वाला है.वहीं, अगर आप भी त्योहार पर घर जाने की सोच रहे हैं, तो इन होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें और अपनी यात्रा का प्लान टाइम रहते बना लें.

FAQs

1. होली स्पेशल ट्रेन 2026 किन रूट्स पर चलेगी?
दानापुर, पटना, बरौनी, सहरसा से दिल्ली, आनंद विहार, नई दिल्ली और पनवेल तक

2. क्या कुछ ट्रेनें प्रतिदिन भी चलेंगी?
हाँ, बरौनी–नई दिल्ली रूट पर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है

3. कितने फेरे तय किए गए हैं?
कुछ ट्रेनों के 4 फेरे हैं, जबकि कुछ के 27 फेरे तक निर्धारित किए गए हैं

4. टिकट और ट्रेन स्टेटस कैसे चेक करें?
NTES ऐप, आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से जानकारी लें

5. क्या स्पेशल ट्रेनों का किराया अलग होगा?
संभव है कि किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा अलग या ज्यादा हो, टिकट बुक करते समय जरूर जांचें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)