ट्रेन के सफर का सच्चा साथी है 3 अंकों का ये फोन नंबर! कहीं भी फंसे तो तुरंत मिलेगी मदद

Indian Railways Helpline: रेलवे ने अपने कस्टमर्स की सहूलियत के लिए अब सिर्फ एक ही हेल्पलाइन नंबर 139 काम करता है, जहां उनके सभी शिकायतों का जवाब दिया जाता है.
ट्रेन के सफर का सच्चा साथी है 3 अंकों का ये फोन नंबर! कहीं भी फंसे तो तुरंत मिलेगी मदद

Indian Railways Helpline: भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर्स की सुविधा को ख्याल रखते हुए लगातार नए-नए कदम उठाती है. इसके साथ ही रेलवे अपने कस्टमर्स की हर परेशानियों को समाधान करने के लिए भी तत्पर रहती है. रेलवे ने अपने कस्टमर्स की सहूलियत के लिए अब सिर्फ एक ही हेल्पलाइन नंबर 139 काम करता है, जहां उनके सभी शिकायतों का जवाब दिया जाता है. यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) पर आधारित है. यहां यात्री सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता, ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना एक ही जगह पा सकेंगे.

बता दें कि पैसेंजर अपनी ट्रेन जर्नी से जुड़ी किसी भी जानकारी, शिकायत तथा सुझाव के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 को डाल कर सकते हैं. इंडियन रेलवे (Indian Railways) का यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) पर आधारित है. यहां यात्री सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता, ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना एक ही जगह पा सकेंगे.

139 पर कॉल करके किस नंबर कौन सी सर्विस?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए 1 दबाएं
  • मेडिकल इमरजेंसी के लिए 2 दबाएं
  • ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना के लिए 3 दबाएं
  • ट्रेन से जुड़ी कोई शिकायत के लिए 4 दबाएं
  • आम शिकायतों के लिए 5 दबाएं
  • विजिलेंस से जुड़ी जानकारी के लिए 6 दबाएं
  • माल भाड़ा, पार्सल संबंधी जानकारी के लिए 7 दबाएं
  • शिकायत का स्टेटस/स्थिति के लिए 8 दबाएं
  • किसी स्टेशन, सतर्कता और भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 9 दबाएं
  • कॉल सेंटर अधिकारी से बात करने के लिए * दबाएं
  • पूछताछ: PNR, किराया और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए 0 दबाएं

SMS से ले सकते हैं जानकारी

139 नंबर IVRS- इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है. सभी मोबाइल फोन यूजर्स 139 पर कॉल कर सकते हैं. इस नंबर पर यात्री, ट्रेन से संबंधित पूछताछ और PNR स्टेट्स, टिकट (सामान्य और तत्काल) की उपलब्धता, ट्रेन आगमन, प्रस्थान की तरह आरक्षण संबंधी पूछताछ के लिए एक SMS भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6