&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने इस ट्रेन की सेवा को बढ़ाया (फाइल फोटो)
मुसाफिरों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी की सेवाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है.
इस तारीख तक बढ़ी सुविधा
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 09809/09810 कोटा-हज़रत निजामुद्दीन-कोटा, विशेष रेलगाड़ी के सेवा दिनों को बढ़ाया है. कोटा-हज़रत निजामुद्दीन-कोटा विशेष रेलगाड़ी को 30.11.2019 तक कोटा से और 01.12.2019 तक हज़रत निजामुद्दीन से चलाने का फैसला लिया गया है.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलने के बाद रास्ते में ये ट्रेन फरीदाबाद, मथुरा, भरतपुर, ब्याना, हिंडन सिटी, श्री महाबीर रेलवे स्टेशन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, इंदरगढ़ सुमेरगंज जंग्शन व कोटा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
रेलवे ने इन ट्रेनों को सारनाथ रेलवे स्टेशन पर दिया स्टॉपेज