गोरखपुर से दिल्ली की इस ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी डीटेल

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टुण्डला स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलाकिंग कार्य किये जाने की प्लानिंग की है. इस काम के चलते गोरखुपर से चलने वाली 12555/12556 गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम के रूट में बदलाव किया गया है.
गोरखपुर से दिल्ली की इस ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी डीटेल

गोरखधाम एक्सप्रेस के रूट में किया गया बदलाव, जानिए क्या है कारण (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टुण्डला स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलाकिंग कार्य किये जाने की प्लानिंग की है. इस काम के चलते गोरखुपर से चलने वाली 12555/12556 गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम के रूट में बदलाव किया गया है.

इस दौरान बदला रहेगा रूट

10 से 19 अक्टूबर, 2019 तक गोरखपुर से चलने वाली 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस को लखनऊ-कानपुर सेन्ट्रल-गाजियाबाद की बजाय बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

वापसी में ये होगा रूट

वापसी में 20 अक्टूबर, 2019 तक हिसार से चलने वाली 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस को गाजियाबाद-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से उत्तर प्रदेश (U.P) तक चलाई जा रही हैं. बांद्रा टर्मिनस से झांसी के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 11804/11803 में अस्थाई तौर पर एक AC3 क्लास का एक डिब्बा और स्लीपर क्लास का एक डिब्बा जोड़ने का फैसला लिया गया है. वहीं बांद्रा टर्मिनस से झासी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11104/11103 में AC3 क्लास के दो एक्स्ट्रा कोच जोड़ने का फैसला लिया गया है. वहीं स्लीपर क्लास के पांच एक्स्ट्रा डिब्बे इस ट्रेन में जोड़े जाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6