रेलवे स्टेशनों को सुंदर बनाने के लिए रेलवे कर रहा है ये काम, कई स्टेशनों का रंगरूप बदला

भारतीय रेलवे देश भर में रेलवे स्टेशनों को खूबसूरत बनाने के लिए कई काम कर रहा है. स्टेशनों की साफ - सफाई, खूबसूरती, आकर्षक बनावट आदि पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. रेलवे ने मैसूरू, राजनांदगांव, इज्जतनगर, सम्बलपुर और कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों को काफी खूबसूरती से सजाया है.
रेलवे स्टेशनों को सुंदर बनाने के लिए रेलवे कर रहा है ये काम, कई स्टेशनों का रंगरूप बदला

भारतीय रेलवे देश भर में रेलवे स्टेशनों को खूबसूरत बनाने के लिए कई काम कर रहा है. (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे देश भर में रेलवे स्टेशनों को खूबसूरत बनाने के लिए कई काम कर रहा है. स्टेशनों की साफ - सफाई, खूबसूरती, आकर्षक बनावट आदि पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. रेलवे ने मैसूरू, राजनांदगांव, इज्जतनगर, सम्बलपुर और कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों को काफी खूबसूरती से सजाया है. रेलवे के इस प्रयास से यात्रियों का यात्रा का अनुभव बेहतर हो रहा है.

मैसूरू रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया गया

कर्नाटक के मैसूरु रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से की खूबसूरती इसे विश्व स्तरीय स्टेशन बनाती है. अंदर खूबसूरत फर्श और दीवारों पर बनी पेंटिंगे इसे और सुदर बनाती हैं. दीवारों पर कई कलाकृतियां भी बनाई गई हैं.

स्टेशन पर देखें रेलवे का इतिहास

टिकट काउंटर पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं. यहां पर रेलवे के विकास की कहानियों को दिखाते चित्रों के साथ ही ऐतिहासिक झांकियां भी बनाई गई हैं. यहां एक रेल - रोड विरासत गलियारा बनाया गया है. इसे बड़ी संख्या में लोग देखने आते हैं.

स्टेशन की दीवारों को पेंटिंग से सजाया
राजनांद गांव रेलवे स्टेशन की दीवारों को पेंटिंगों से सजाया गया है. इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से को पेड़ पौधों से सजाया गया है वहीं अंदर खूबसूतर पेंटिंग और लाइटें लगाई गई हैं. रात में यह स्टेशन एयरपोर्ट की तरह लगता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6