&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए टेंडर निकाले (फोटो -जी बिजनेस)
भारतीय रेलवे देश में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इस दिशा में रेलवे ने 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए फिर से टेंडर निकाला है. ये टेंडर रेलवे की वेबसाइट www.ireps.gov.in पर डाल दिया गया है. ये टेंडर तीन चरणों में पूरा किया जाएगा जिसमें Propulsion, Control सिस्टम और ट्रेन सेट की बोगी के साथ अन्य इक्यूपमेंट हैं.
रेलवे की ओर से इस टेंडर को लेकर कंपनियों के साथ 29.9.20 को प्री बिड मीटिंग की जाएगी. इन 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए निकाले गए टेंडर की ओपनिंग डेट 17.11.20 रखी गई है. इस डेट के पहले सभी रुचि दिखाने वाली कंपनियों को टेंडर डालना होगा.
रेलवे की ओर से निकाले गए टेंडर में रखी गई हैं ये शर्तें
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
देश में दो रूटों पर चल रही है ये ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन को रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया है. इस ट्रेन को फिलहाल दो रूटों दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा रेलवे स्टेशन के बीच चलाया जा रहा है. रेलवे ने ट्रैक की स्थिति को देखते हुए इन ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखी है. रेलवे कई और रूटों पर ये ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी के लिए 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर निकाले गए हैं.