रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा इमरजेंसी कोटा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की आपात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी कोटा (Emergency Quota) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है.
रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा इमरजेंसी कोटा

फोटो क्रेडिट - Zeebiz

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत की खबर दी है. भारतीय रेलवे ने अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में इमरजेंसी कोटा शुरू कर दिया है. ये व्यवस्था एडवांस बुकिंग से लागू होगी और इसके जरिए आपात स्थिति में भी सीट मिलने की संभावना होगी. रेलवे की ओर से अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर दोनों के लिए इमरजेंसी कोटा को शुरू किया गया है.

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की आपात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी कोटा (Emergency Quota) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. रेल मंत्रालय ने नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू करने का फैसला लिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अभी तक कौन-से कोटा मिलते थे?

  • महिला कोटा
  • दिव्यांग कोटा (PwD)
  • सीनियर सिटीजन कोटा
  • ड्यूटी पास कोटा

हालांकि, अब भारतीय रेलवे की ओर से इमजरेंसी कोटा की भी शुरुआत हो गई है. किसी आपात स्थिति में ही इस कोटा का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि ये कोटा हर किसी के लिए एप्लीकेबल नहीं रहेगा, कुछ चुनिंदा श्रेणी के यात्रियों को ही इसका फायदा मिलेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अमृत भारत के लिए कितनी सीट का रिजर्वेशन?

भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 7 से ज्यादा स्लीपर कोच वाली अमृत भारत में 24 बर्थ इमरजेंसी कोटा के लिए आरक्षित रहेंगी. यानी कि कुल सीटों में से 24 बर्थ इमरजेंसी कोटे के लिए रहेंगी.

वंदे भारत के लिए कितना कोटा?

वंदे भारत स्लीपर में 1A, 2A, 3A में तय सीटें अलग रहेंगी. तीनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग आरक्षित सीट्स की डीटेल दी गई है, जो नीचे टेबल में बताई गई है.

1A (First AC)4 बर्थ6 बर्थ
2A (Second AC)20 बर्थ30 बर्थ
3A (Third AC)24 बर्थ42 बर्थ

इमरजेंसी कोटा के क्या हैं फायदे?

  • रेलवे ने बताया है कि ये कोटा ARP (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) या नो-बुकिंग डेट, जो भी पहले आए, उससे लागू किया जाएगा.
  • रेलवे का ये फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि शॉर्ट नोटिस पर यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
  • ये कोटा खास जरूरत वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगा. रेलवे जरूरत और मांग के आधार पर समय-समय पर इस कोटा में बदलाव कर सकता है.
  • रेलवे बोर्ड के मुताबिक, जोनल रेलवे सीटों की उपलब्धता और जरूरत को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी कोटा को एडजस्ट कर सकते हैं.
  • फिलहाल भारतीय रेलवे देशभर में 12 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन कर रही है, जो असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6