भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लखनऊ (Lucknow) स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के काम के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम करने का फैसला लिया है. इस काम के चलते 12 और 13 जनवरी को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इससे बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
U.P और बिहार जाने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यहां देखें लिस्ट (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लखनऊ (Lucknow) स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के काम के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम करने का फैसला लिया है. इस काम के चलते 12 और 13 जनवरी को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इससे बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
इन ट्रनों का रूट बदला
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10, 11 और 12 जनवरी, 2020 को चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के रास्ते चलाया जाएगा.
कटिहार से 11 जनवरी, 2020 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को बदले हुए रूट मल्हौर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मानकनगर के रास्ते चलाया जाएगा.
नई दिल्ली से 11 जनवरी, 2020 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बदले हुए रूट मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के रास्ते चलायी जाएगी.
छपरा से 13 जनवरी, 2020 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट की बजाए बदले हुए रूट मल्हौर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मानकनगर के रास्ते चलाया जाएगा.
छपरा से 11 जनवरी, 2020 को चलने वाली 18191 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस को भी मल्हौर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मानकनगर के रास्ते चलाया जाएगा.
फर्रूखाबाद से 12 जनवरी, 2020 को चलने वाली 18192 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस को मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के रास्ते चलाया जाएगा.
Add Zee Business as a Preferred Source
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
64232/64234 लखनऊ जं.-बाराबंकी-लखनऊ जंग्शन मेमू गाड़ी 08 से 13 जनवरी, 2020 तक कैंसिल रहेगी.
64271 बाराबंकी-ऐषबाग मेमू गाड़ी 08 से 13 जनवरी, 2020 तक कैंसिल रहेगी.
64273 बाराबंकी-लखनऊ जंग्शन मेमू गाड़ी 08 से 13 जनवरी, 2020 तक कैंसिल रहेगी.