यात्रियों ने 9 महीने में खरीद ली 48,913 करोड़ रुपये की टिकट, रेलवे की कमाई में हुई बंपर बढ़ोतरी

भारतीय रेल (Indian Railways) की कमाई में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 3 तिमाहियों (अप्रैल से दिसंबर 2022 तक) में यात्री किराये (Passengers Fare) से कुल 48,913 करोड़ रुपये कमाए. पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुई कमाई से इस बार 71 फीसदी ज्यादा कमाई हुई है.
यात्रियों ने 9 महीने में खरीद ली 48,913 करोड़ रुपये की टिकट, रेलवे की कमाई में हुई बंपर बढ़ोतरी

यात्रियों ने 9 महीने में खरीद ली 48,913 करोड़ रुपये की टिकट, रेलवे की कमाई में हुई बंपर बढ़ोतरी (PTI)

भारतीय रेल (Indian Railways) की कमाई में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 3 तिमाहियों (अप्रैल से दिसंबर 2022 तक) में यात्री किराये (Passengers Fare) से कुल 48,913 करोड़ रुपये कमाए. पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुई कमाई से इस बार 71 फीसदी ज्यादा कमाई हुई है. बताते चलें कि रेलवे ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान यात्रियों से 28,569 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 तक आरक्षित यात्री खंड (Reserved Passenger segment) में बुक किए गए कुल यात्रियों की अनुमानित संख्या पिछले साल की समान अवधि के दौरान 56.05 करोड़ की तुलना में 59.61 करोड़ रही है, जो 6 प्रतिशत ज्यादा है.

अनारक्षित यात्रियों से होने वाली कमाई में 381 प्रतिशत का उछाल

1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से हुई कमाई पिछले साल इसी अवधि के दौरान 26,400 करोड़ रुपये की तुलना में 38,483 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले 46 प्रतिशत ज्यादा है. इसी तरह, अनारक्षित यात्री खंड (Unreserved Passenger segment) में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए कुल यात्रियों की अनुमानित संख्या पिछले साल इसी अवधि के दौरान 16968 लाख की तुलना में 40197 लाख है, जो पिछले साल के मुकाबले 137 प्रतिशत ज्यादा है. 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड से हुई कमाई पिछले साल इसी अवधि के दौरान 2169 करोड़ रुपये की तुलना में 10,430 करोड़ रुपये है जो 381 प्रतिशत ज्यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मालभाड़े से होने वाली कमाई में भी हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

भारतीय रेलवे ने सिर्फ यात्री किराये से ही नहीं बल्कि मालभाड़े से भी जबरदस्त कमाई की है. रेलवे ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में (अप्रैल से दिसंबर 2022) 1109.38 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की और 1,20,478 करोड़ रुपये की कमाई की. बताते चलें कि भारतीय रेल ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1029.96 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की थी और 1,04,040 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6