भारतीय रेलवे की ओर से ग्वालियर रेल सेक्शन पर रायरू रेलवे स्टेशन पर बने माल गोदाम को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है. इसके चलते यहां इंटरलाकिंग का काम किया जा रहा है. इस काम के चलते इस रूट पर 31 मई तक 22 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है.
30 मई तक झांसी नहीं आएगी ताज एक्सप्रेस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस को 30 मई तक झांसी से आगरा के बीच रद्द किया गया है. यह ट्रेन सिर्फ झांसी तक ही चलाई जाएगी. ऐसे वहीं इस ट्रेन के साथ 04 अन्य रेलगाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
Add Zee Business as a Preferred Source
- विशाखापट्टनम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 से 31 मई तक रद्द रहेगी.
- एर्नाकुलम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 से 28 मई तक रद्द रहेगी.
- निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस 17 से 29 मई तक रद्द रहेगी.
- कोल्हापुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 से 30 मई तक रद्द रहेगी.
- त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 से 31 मई तक रद्द रहेगी.
- नागपुर अमृतसर एक्सप्रेस 18 से 27 मई तक निरस्त रहेंगी.
- इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस 17 मई से 29 मई तक रद्द रहेगी.
- मैसूर निजामुद्दीन एक्सप्रेस 17 से 27 मई तक रद्द की गई है.
- दिल्ली सराय रोहिल्ला छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 18 से 30 मई तक निरस्त रहेगी.
इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव
- गोरखपुर से ओखा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 23 से 30 मई तक अपने निर्धारित मार्ग की जगह कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर चलाया जाएगा वहीं वापसी में यह ट्रेन 19 से 26 मई तक झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी.
- सूरत से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 17 से 24 मई तक कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर चलेगी वापसी में यह ट्रेन 19 से 26 मई तक कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी होकर चलेगी.
- हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस ग्वालियर से मथुरा के बीच व नई दिल्ली झांसी ताज एक्सप्रेस आगरा से झांसी के बीच रद्द रहेगी.