इन दो रेलवे स्टेशनों पर मुम्बई राजधानी के समय में किया गया परिवर्तन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई से हज़रत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चलने वाली मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस के जलगाँव एवं नासिक स्टेशन पर रुकने के समय में परिवर्तन किया गया है.
इन दो रेलवे स्टेशनों पर मुम्बई राजधानी के समय में किया गया परिवर्तन

दो रेलवे स्टेशनों पर मुम्बई राजधानी के पहुंचने का समय बदला (फाइल फोटो)

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई से हज़रत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चलने वाली मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस के जलगाँव एवं नासिक स्टेशन पर रुकने के समय में परिवर्तन किया गया है. 30.01.2019 से रेलगाड़ी संख्या 22221 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई से चल कर हज़रत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को जाने वाली मुम्बई राजधानी सांय 05.56 के स्‍थान पर 05.46 बजे नासिक पहुँचेगी तथा नासिक से यह सांय 05.48 बजे चल देगी. वहीं
दिनांक 31.01.2019 से रेलगाड़ी संख्या 22222 हज़रत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस प्रात: 05.38 के स्थान पर प्रात: 05.28 बजे जलगॉव पहुँचेगी तथा जलगाँव से यह प्रात: 05.30 बजे आगे की यात्रा के लिए चल देगी.

कीरतपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी रेलगाड़ी
रेलवे ने अमृतसर से नंगलडैम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन को स्टॉपेज दिया है. यह गाड़ी अमृतसर से चलने पर शाम 7.03 बजे शाम कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह गाड़ी सुबह 7.48 बजे कीरतपुर साहिब पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह गाड़ी एक मिनट के लिए इस रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

ऊना- हिमाचल स्टेशन का स्टॉपेज बढ़ाया
नई दिल्ली से चल कर ऊना हिमाचल तक जाने वाले जनशताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रेलवे ने खारघर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है. यह गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने पर शाम 7.36 बजे खारघर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह गाड़ी सुबह 7.09 बजे खारघर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह गाड़ी एक मिनट के लिए इस स्टेशन पर रुकेगी. यह व्यवस्था अगले छह महीने के लिए की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आणंद स्टेशन पर दिया गया स्टॉपेज
श्रीगंगानगर से चल कर कोचीवेली तक जाने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रेलवे ने आणंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है. श्रीगंगानगर से चलने पर यह गाड़ी 2.09 बजे दोपहर आणंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह गाड़ी सुबह 5.52 बजे आणंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. अगले छह महीने तक दोनों दिशाओं में यह गाड़ी आणंद रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6