दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई रेगुलर ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है. ये सभी ट्रेनें पूर्वी उत्तर प्रदेश को देश के अलग - अलग हिस्सों से जोड़ती हैं. इन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाने से यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट मिल सकेगी.
NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक रेलवे ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं. जल्द ही ये ट्रेनें सिस्टम में फीड कर दी जाएंगी. फीड किए जाने के साथ ही इन एक्स्ट्रा कोचों में वेटिंग टिकट वाले काफी यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल जाएगी. इस व्यवस्था से टिकट दलालों पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी.
Add Zee Business as a Preferred Source
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्सट्रा कोच
- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चैरी चैरा एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चैरी चैरा एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर, 2019 को कानपुर अनवरगंज से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में 18, 19, 20 एवं 22 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ जं. से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 19, 20, 21 एवं 23 अक्टूबर, 2019 को वाराणसी सिटी से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
- 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर, 2019 को पनवेल से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.