&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने त्रिपुरा के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
रेलवे की ओर से यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए भोपाल के हबीबगंज से इलाहाबाद छिवकी - मीरजापुर के रास्ते त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की गई है.
हबीबगंग से अगरतला के लिए विशेष ट्रेन
हबीबगंग से अगरतला के लिए यह रेलगाड़ी गाड़ी संख्या 01665, 17 से 31 जुलाई के बीच प्रत्यक बुधवार को शाम 5.30 बजे चलाई जाएगी. वहीं अगरतला से यह रेलगाड़ी गाडी संख्या 01666 प्रत्येक शनिवार को सुबह 7.55 बजे चलाई जाएगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह रेलगाड़ी रास्ते में प्रमुख रूप से हबीबगंज, मैहर, सतना, इलाहाबाद छिक्की, मिर्जापुर, मुगलसराय, अगरतला होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, कटनी, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुडी, न्यू कूचविहार, न्यू बोगाईगांव, रंगिया, गुवाहाटी, चापरमुख, न्यू हॉफलॉग, बदरपुर, न्यू करीमगंज, धरमनगर व अम्बासा में ठहरेगी.