&format=webp&quality=medium)
Indian Railways Special Trains: पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए दो नई सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रही है. इनमें एक ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और दूसरी बांद्रा टर्मिनस से सूबेदारगंज के लिए चलाई जाएगी. ये ट्रेनें विशेष किराए पर संचालित होंगी और इनमें लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी.
यह ट्रेन 5 जुलाई से 27 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 02199 प्रत्येक गुरुवार को शाम 4:50 बजे झांसी से चलेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. कुल 26 फेरे इस ट्रेन के निर्धारित हैं.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चचौरा बीनागंज, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा और दतिया स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच हैं.
यह ट्रेन 8 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक हर मंगलवार को सुबह 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04125 हर सोमवार सुबह 5:20 बजे सूबेदारगंज से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह भी कुल 26 फेरे करेगी.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच हैं. हालांकि, 08 जुलाई 2025 की ट्रेन संख्या 04126 और 07 जुलाई 2025 की ट्रेन संख्या 04125 में केवल एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.
दोनों ट्रेनों की बुकिंग 19 जून 2025 से सभी PRS काउंटर और IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं.