बिहार के लिए रेलवे ने दिखाया बड़ा दिल, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 5 नई ट्रेनों का किया ऐलान, इन शहरों की हो गई मौज

Amrit Bharat Express Trains: बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के लिए 5 नई ट्रेनों का ऐलान किया है, इसमें 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं.
बिहार के लिए रेलवे ने दिखाया बड़ा दिल, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 5 नई ट्रेनों का किया ऐलान, इन शहरों की हो गई मौज

Amrit Bharat Express Trains: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को नई ट्रेनों की सौगात दी है. बिहार दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने एक साथ पांच नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की. इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) शामिल हैं.

पटना के लिए 5 नई ट्रेनों का ऐलान

इनमें पटना और दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की. दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के मध्य एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलेगी. इसी तरह से सहरसा और अमृतसर के बीच अमृत भारत ट्रेन और जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड के लिए नई अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बिहार के लिए इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

रेलमंत्री ने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी, जिनमें 1,156 करोड़ रुपए की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन; 2,017 करोड़ रुपए की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया के दोहरीकरण; तथा 3,000 करोड़ रुपए की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर के दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा. इनमें 53 करोड़ रुपए की लागत से पाटलिपुत्र में और 10 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे देश के विकास के लिए समर्पित है. पिछले 11 वर्षों में 33,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं.

Amrit Bharat

अमृत भारत स्टेशन का लिया जायजा

इससे पहले, सोमवार को ही रेल मंत्री ने बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. पटना से शुरू हुए निरीक्षण दौरे में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजन के स्टेशन शामिल भी थे. रेल मंत्री ने कहा कि पीएम की ओर से बिहार के लोगों के सुगम आवागमन के लिए कई नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है. उनके साथ विधायक संजीव चौरसिया, रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और डीआरएम जयंत कुमार चौधरी मौजूद रहे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6