अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में मिला बड़ा तोहफा,अब इतने रुपए में तय होगा कोसों दूर का सफर, जानें ट्रेन के फीचर्स से लेकर फेयर तक के बारे में सबकुछ

Amrit Bharat Express: अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए सस्ती, सुविधाजनक और भरोसेमंद ट्रेन बनकर उभरी है.जी हां अब तक 30 ट्रेनें चल चुकी हैं और नई सेवाओं से देश के दूर-दराज इलाकों का कनेक्शन मजबूत हुआ है.तो चलिए इस ट्रेन की खासियत और किराए को जानते हैं.
अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में मिला बड़ा तोहफा,अब इतने रुपए में तय होगा कोसों दूर का सफर, जानें ट्रेन के फीचर्स से लेकर फेयर तक के बारे में सबकुछ

भारत में आम यात्रियों की रेल यात्रा को सस्ती, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाने के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस अब देश के रेल नेटवर्क की एक स्ट्रॉन्ग कड़ी बनती जा रही है.असल में सरकार के मुताबिक दिसंबर 2023 से अब तक 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देशभर में पेश हो चुकी हैं, जबकि हाल ही में इसमें 9 नई सेवाएं और जोड़ दी गई हैं. इससे पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई अहम इलाके सीधे तौर पर जुड़ गए हैं.

इन नए रूट्स की वजह से अब बॉर्डर के इलाकों, बड़े शहरों और तीर्थ स्थलों तक पहुंचना काफी आसान हो गया है. सरकार का मानना है कि अमृत भारत ट्रेन से लंबी दूरी का सफर अब हर किसी के बजट में होगा. इससे काम-धंधे, पढ़ाई और इलाज के लिए बाहर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज रविवार 18 जनवरी को पीएम मोदी ने असम में दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. साथ ही उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क के पास जानवरों की सुरक्षा के लिए एक खास 'एलिवेटेड कॉरिडोर' का काम भी शुरू करवाया.

पीएम मोदी ने दी सौगात

Add Zee Business as a Preferred Source

फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं. इस दौरान वे रविवार को कई बड़े विकास कार्यों की शुरुआत की. जी हां प्रधानमंत्री काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन की और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, इससे पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने वाली है.

असम के लिए 2 नई ट्रेनें

प्रधानमंत्री ने नागांव जिले के कालियाबोर से उत्तर-पूर्व को उत्तर भारत से जोड़ने वाली दो नई ट्रेनों की शुरुआत की:

  • गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस.
  • डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस.

इन ट्रेनों के चलने से असम और उत्तर भारत के बीच का सफर न केवल सेफ होगा, बल्कि यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक और आसान भी हो जाएगा.

कैसी है अमृत भारत एक्सप्रेस? जानिए फीचर्स

अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है, जिसे स्पेशलतौर पर आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, एक ट्रेन में आमतौर पर

  • 11 जनरल क्लास कोच
  • 8 स्लीपर कोच
  • 1 पैंट्री कार
  • 2 सेकंड क्लास-कम-लगेज-कम-गार्ड वैन (दिव्यांग अनुकूल सुविधा के साथ) शामिल होते हैं.

ट्रेन का डिजाइन आधुनिक है, सीटिंग और स्लीपर लेआउट आरामदायक रखा गया है, ताकि लंबी दूरी का सफर भी सहज रहे.
सरकार का दावा है कि नॉन-एसी कैटेगरी में यह ट्रेन बेस्ट क्वालिटी और सुविधाजनक यात्रा एक्सपीरियंस देती है.

अमृत भारत एक्सप्रेस की खास बातें

अमृत भारत एक्सप्रेस को खास तौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जो नॉन-एसी सेगमेंट में आधुनिक और आरामदायक सफर चाहते हैं. इसकी प्रमुख खासियत इस प्रकार हैं-

कोच का सेटअप: ट्रेन में कुल 22 कोच होते हैं. इसमें 11 जनरल क्लास, 8 स्लीपर क्लास, 1 पेंट्री कार और 2 गार्ड व सामान रखने वाले डिब्बे शामिल हैं.

दिव्यांगों के लिए सुविधा: ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए खास कंपार्टमेंट और आसान पहुंच वाले टॉयलेट्स भी बनाए गए हैं.

मॉर्डन डिजाइन: इसमें मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, बेहतर लाइटिंग, गद्देदार सीटें और मॉडर्न टॉयलेट्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

पुश-पुल तकनीक: इस ट्रेन के आगे और पीछे दो इंजन होते हैं, जिससे यह तेजी से रफ्तार पकड़ती है और यात्रियों को झटके कम महसूस होते हैं.

TRAIN


किराया भी जेब पर हल्का

अमृत भारत एक्सप्रेस की सबसे बड़ी स्पेशलिटी इसका कम और सुविधा से भरपूर किराया है.जी हां सरकार के अनुसार, इसका औसत किराया करीब ₹500 प्रति 1,000 किलोमीटर रखा गया है.जी हां छोटी और मीडियम दूरी के ट्रेवल के लिए फेयर इससे भी कम होगा. खास बात यह है कि इसमें डायनामिक प्राइसिंग लागू नहीं की गई है, जिससे यात्रियों को टिकट के दाम को लेकर कंफ्यूजन नहीं होता.

नॉर्मल किराया: लगभग ₹500 प्रति 1,000 किलोमीटर का किराया तय किया गया है.

कोई डायनामिक प्राइसिंग नहीं: अक्सर डिमांड बढ़ने पर किराया बढ़ जाता है, लेकिन अमृत भारत में ऐसा कोई चक्कर नहीं है. कम और मध्यम दूरी के लिए भी कीमतें काफी कम रखी गई हैं.

सस्ता सफर: यह ट्रेन रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों के लिए सबसे किफायती विकल्प बनकर उभरी है.

TRAIN


अमृत भारत एक्सप्रेस है लोगों के लिए बेस्ट

आपको बता दें कि आम लोगों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस एक दम बेस्ट मानी जाती है. तो ये ट्रेन अब देश के कोने-कोने को जोड़ रही है. तीर्थ स्थलों से लेकर बड़े महानगरों तक, रेलवे की यह नई पहल आम आदमी के सपनों को रफ्तार दे रही है. जी हां किफायती दाम और शानदार सुविधाओं के कारण यह ट्रेन हर रोज सफर करने वालों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रही है.

खबर से जुड़े FAQs

1. अमृत भारत एक्सप्रेस क्या है?
यह नॉन-एसी ट्रेन है, जिसे आम यात्रियों के लिए कम किराए और बेहतर सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है.

2. अब तक कितनी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं?
दिसंबर 2023 से अब तक 30 ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और हाल ही में 9 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं.

3. असम से कौन-सी नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं?
गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की गई हैं.

4. अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया कितना है?
औसतन ₹500 प्रति 1,000 किलोमीटर किराया रखा गया है और इसमें डायनामिक प्राइसिंग लागू नहीं है.

5. अमृत भारत एक्सप्रेस की खास सुविधाएं क्या हैं?
मॉर्डन कोच, स्लीपर और जनरल क्लास, दिव्यांगों के लिए सुविधा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और पुश-पुल तकनीक इसकी खासियत हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6