&format=webp&quality=medium)
रेलवे में अब केवल ट्रेनों की रफ्तार ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि काम करने का तरीका भी बदलने वाला है. जी हां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “रिफॉर्म्स एक्सप्रेस” के नाम से बड़ा संकल्प लिया है, 52 हफ्तों में 52 सुधार. इनमें से दो सुधार पहले ही घोषित हो चुके हैं और अब तीसरे और चौथे रिफॉर्म की घोषणा कर दी गई है.इसका फोकस साफ है – टेक्नोलॉजी, पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा.
रेलवे अब “प्रो-एक्टिव” सिस्टम की तरफ बढ़ रहा है, यानी कि हादसे के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि हादसे से पहले ही खतरे को पहचानने की कोशिश.
चौथा सुधार यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.तो अब यात्रा के दौरान किसी भी तरह की चोट या हादसे पर क्लेम फाइल करना आसान होगा.
रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल (RCT) में भी बड़ा बदलाव हो रहा है.असल में देशभर की 23 RCT बेंचों को डिजिटल तरीके से जोड़ा जाएगा.तो इसका मतलब है कि केस फाइलिंग और सुनवाई की प्रोसेस ऑनलाइन होगा. असल में लोग 24×7 कहीं से भी अपना केस दर्ज कर सकेंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और मामलों का निपटारा तेज होगा.
रेल मंत्री का साफ संदेश है कि रेलवे सिर्फ ट्रैक और ट्रेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टेक्नोलॉजी और डिजिटल सुधारों के जरिए खुद को बदलने जा रहा है.तो अगर 52 हफ्तों में 52 रिफॉर्म्स की यह योजना सही तरीके से लागू हुई, तो आने वाले समय में भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षित, डिजिटल और यात्रियों के लिए आसान बन सकता है.
FAQs
1. 52 रिफॉर्म्स का मकसद क्या है?
रेलवे को आधुनिक, डिजिटल और ज्यादा सुरक्षित बनाना
2. Rail Tech Portal क्या है?
एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जहां स्टार्टअप और इनोवेटर रेलवे के लिए टेक्नोलॉजी समाधान दे सकेंगे
3. Rail Claim में क्या बदलाव हुआ है?
अब चोट या हादसे पर क्लेम ऑनलाइन फाइल और ट्रैक किया जा सकेगा
4. RCT केस कैसे होंगे?
रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल के केस अब डिजिटल तरीके से दर्ज और सुने जाएंगे
5. फैसले में कितना समय लगेगा?
क्लेम मामलों में अधिकतम 6 महीने में निर्णय का लक्ष्य है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)