रेलवे की बड़ी घोषणा, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र सामान भेजने पर नहीं लगेगा किराया

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश से हालात काफी खराब हो चुके हैं. कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं. यहां रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देश भर से राहत का सामान भेजा जा रहा है. रेलवे ने हालात को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं कि कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र भेजी जाने वाली राहत सामग्री पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा.
रेलवे की बड़ी घोषणा, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र सामान भेजने पर नहीं लगेगा किराया

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र सामान भेजने पर नहीं लगेगा किराया (फाइल फोटो)

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश से हालात काफी खराब हो चुके हैं. कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं. यहां रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देश भर से राहत का सामान भेजा जा रहा है. रेलवे ने हालात को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं कि कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र भेजी जाने वाली राहत सामग्री पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा.

इस बात का रखें ध्यान

यदि कोई सरकारी संस्था कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में लोगों को राहत का सामान भेजना चाहती हैं तो रेलवे की माल गाड़ी, पार्सल वैन और विशेष ट्रेनों में सामान बुक करा कर भेज सकती है. वहीं अगर कोई प्राइवेट संस्था राहत का सामान भेजना चाहती है तो उसे रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से सामान फ्री भेजने के लिए परमीशन लेनी होगी. कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र के किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए ये सामान बुक कराया जा सकता है.

जिलाधिकारी के नाम भेजें राहत का सामान

रेलवे की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि संस्थानों को राहत का सामान जिस स्टेशन पर सामान भेजा जा रहा है वहां के DM या डिप्टी कमिश्नर के नाम भेजना होगा. साथ ही रेलवे के कर्मचारियों से कहा गया है कि राहत के सामान के तौर पर फ्री भेजे जाने वाले सामान का पूरा हिसाब रखें.

31 अगस्त तक भेज सकेंगे मुफ्त सामान

रेलवे ने फ्री में सामान भेजने की ये व्यवस्था 31 अगस्त तक के लिए की है. साथ ही रेलवे की ओर से कहा गया है कि हालात को देखते हुए इस समय को बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6