कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक... ट्रेन में खाने को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव, जानकर खुश हो जाएगा पूरा देश

Indian Railway Food Menu: रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों के अंदर ज्यादा से ज्यादा लोकल फूड सर्व किया जाएगा. यह प्रोग्राम पूरे देश में लागू होगा, जिसका मतलब है कि ट्रेन जिस किसी विशेष स्थान से गुजरेगी, रेलवे अपने पैसेंजर्स को वहां का लोकल फूड सर्व करने की कोशिश करेगी.
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक... ट्रेन में खाने को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव, जानकर खुश हो जाएगा पूरा देश

Indian Railway Food Menu: भारत में ट्रेनों से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. अपने पैसेंजर्स की सुविधाओं के लिए रेलवे लगातार काम करती है. हालांकि, ट्रेनों में मिलने वाले खाने को लेकर पैसेंजर्स के बीच अक्सर कई तरह की राय होती है, जिसपर रेलवे नए-नए कदम उठा रही है. ऐसे ही एक बड़े बदलाव के रूप में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि बहुत जल्द पूरे देश में ट्रेनों के अंदर आपका पसंदीदा लोकल फूड मिलने वाला है. इस सिलसिले में दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने एक महत्वपूर्ण प्रयोग शुरू किया है.

DMK सांसद ने कहा- ट्रेन में होती है ये परेशानी!

बता दें कि लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक सदस्य सुमति टी. ने इसे लेकर एक सवाल किया था, जिसे लेकर रेलमंत्री ने ये जानकारी शेयर की. द्रमुक सांसद ने कहा कि तमिलनाडु में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) में साउथ इंडियन फूड भी मिलना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रेनों के अंदर आमतौर पर हिंदी में बात करते हैं, जिसके चलते पैसेंजर्स को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

ट्रेन में मिलेगा लोकल फूड

रेलमंत्री वैष्णव ने इसके जवाब में बताया कि रेलवे ने पैसेंजर्स को लोकल फूड सर्व करने के लेकर प्रयास शुरू किया है. इसे लेकर दक्षिण रेलवे में एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों के अंदर ज्यादा से ज्यादा लोकल फूड सर्व किया जाएगा. यह प्रोग्राम पूरे देश में लागू होगा, जिसका मतलब है कि ट्रेन जिस किसी विशेष स्थान से गुजरेगी, रेलवे अपने पैसेंजर्स को वहां का लोकल फूड सर्व करने की कोशिश करेगी. यह एक निरंतर सुधार प्रक्रिया है, जिसे रेलवे अपना रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6