&format=webp&quality=medium)
Festival Special Train Time Table: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है. अगले तीन महीने में गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाएंगे. त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यही नहीं, पहले से ही चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि को भी बढ़ा दिया है. ट्रेन संख्या 05109/05110 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 19 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 फेरों के लिए क्या जाएगा.
05109 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक हर बुधवार को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर आनन्द विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी. वापसी में 05110 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 19 सितम्बर से 28 नवम्बर,2024 तक हर गुरुवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 12.55 बजे प्रस्थान कर छपरा 06.45 बजे पहुंचेगी. रास्ते में दोनों तरफ ट्रेन सीवान,देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती,गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन और बरेली जंक्शन और मुरादाबाद रुकेगी.
ट्रेन संख्या 05023 हर रविवार, 15.09.2024 से 24.11.2024 तक और 05024: प्रत्येक सोमवार, 16.09.2024 से 25.11.2024 तक चलेगी. ट्रेन में द्वितीय श्रेणी वातानुकूल, तृतीय श्रेणी वातानुकूल, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच होंगे.
रेलगाड़ी संख्या | स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
5023 | गोरखपुर जं. | - | 21:15 |
5023 | आनंद विहार ट. | 13:15 | - |
5024 | आनंद विहार ट. | - | 4:45 |
5024 | गोरखपुर जं. | 15:15 | - |
ठहराव: खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन.
ट्रेन संख्या 05301 हर गुरुवार, 19.09.2024 से 28.11.2024 तक 05302 हर शुक्रवार, 20.09.2024 से 29.11.2024 तक चलेगी. ट्रेन में द्वितीय श्रेणी वातानुकूल, तृतीय श्रेणी वातानुकूल (इकॉनमी), शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच होंगे.
रेलगाड़ी संख्या | स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
5301 | मऊ जं. | - | 4:00 |
5301 | आनंद विहार ट. | 20:30 | - |
5302 | आनंद विहार ट. | - | 17:45 |
5302 | मऊ जं. | 0:25 | - |
ठहराव: बेलथरा रोड, भटनी जं., देवरिया सदर, गोरखपुर जं., खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर जं., गोंडा जं., बुढ़वल जं., सीतापुर जं., बरेली जं., मुरादाबाद जं. और गाजियाबाद जंक्शन पर रुकेगी.
ट्रेन संख्या 05005 हर बुधवार, 18.09.2024 से 27.11.2024 तक ट्रेन संख्या 05006 हर गुरुवार, 19.09.2024 से 28.11.2024 तक चलेगी. ट्रेन में तृतीय श्रेणी वातानुकूल, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.
रेलगाड़ी संख्या | स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
5005 | गोरखपुर जं. | - | 14:40 |
5005 | अमृतसर जं. | 9:30 | - |
5006 | अमृतसर जं. | - | 8:50 |
5006 | गोरखपुर जं. | 12:45 | - |
ठहराव: खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जं., बुढ़वल जं., सीतापुर जं., बरेली जं., मुरादाबाद जं., सहारनपुर जं., यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, डंडारी कलां, जालंधर सिटी जं. और ब्यास जं. पर ठहरेगी.
ट्रेन संख्या 05049 हर शुक्रवार, 20.09.2024 से 29.11.2024 तक और ट्रेन संख्या 05050 हर शनिवार, 21.09.2024 से 30.11.2024 तक चलेगी. ट्रेन में तृतीय श्रेणी वातानुकूल, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.
रेलगाड़ी संख्या | स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
5049 | छपरा जं. | - | 9:55 |
5049 | अमृतसर जं. | 9:30 | - |
5050 | अमृतसर जं. | - | 14:00 |
5050 | छपरा जं. | 12:45 | - |
ठहराव: सीवान जं., थावे जं., तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज जं., गोरखपुर जं., खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जं., बुढ़वल जं., सीतापुर जं., बरेली जं., मुरादाबाद जं., सहारनपुर जं., यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, डंडारी कलां, जालंधर सिटी जं. और ब्यास जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव होगा.