नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखना है Ind Vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल? अहमदाबाद के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

T20 World Cup Final Special Train: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप फाइनल महामुकाबले के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखना है Ind Vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल? अहमदाबाद के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

टी20 विश्वकप 2026 की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराने के बाद अब टीम इंडिया का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड से 8 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा. मैच का गवाह बनने और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए भारी मात्रा में फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. क्रिकेट फैन्स की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है. रेलवे ने मुंबई, पुणे से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेन्स के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.

CSMT-अहमदाबाद-CSMT स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए CSMT-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (01153) 7 मार्च 2026 को रात 10.05 बजे CSMT से रवाना होगी. यह सुबह 06.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

पुणे-अहमदाबाद-पुणे स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

  • वापसी में यह ट्रेन (01154) 9 मार्च 2026 को अहमदाबाद से सुबह 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे CSMT पहुंचेगी.
  • दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा रुकेगी. ट्रेन में कुल 18 AC 3-टियर इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर कार लगाए गए हैं.
  • पुणे से अहमदाबाद (01417) ट्रेन 07 मार्च 2026 को शाम 05.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
  • वापसी में अहमदाबाद-पुणे स्पेशल ट्रेन (01418) 09 मार्च 2026 को अहमदाबाद से रात 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे पुणे पहुंचेगी.
  • दोनों तरफ ट्रेन वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण और लोनावाल स्टेशन पर रुकेगी. यात्रियों के लिए इसमें AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे.

CSMT और पुणे से अहमदाबाद की स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल

ट्रेन नंबररूट (कहां से-कहां तक)यात्रा की तारीखप्रस्थान का समयपहुंचने का समय
1153CSMT - अहमदाबाद07.03.2026रात 22:05 बजेसुबह 06:40 बजे
1154अहमदाबाद - CSMT09.03.2026सुबह 04:00 बजेदोपहर 12:55 बजे
1417पुणे - अहमदाबाद07.03.2026शाम 17:30 बजेसुबह 05:30 बजे (अगले दिन)
1418अहमदाबाद - पुणे09.03.2026रात 02:00 बजेदोपहर 12:10 बजे

बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस टाइम टेबल

पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है. ट्रेन संख्या 09029 8 मार्च 2026 को रात 12.05 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और सुबह 08.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

  • वापसी में अहमादाबाद-बाद्रा टर्मिनस ट्रेन (09030) 09 मार्च 2026 को रात 03.20 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 11.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 09029/09030 का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरी स्टेशन पर ठहराव होगा. ट्रेन में फर्स्ट AC, AC 2-टियर और AC 3-टियर कोच की सुविधा होगी.
  • बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद (09043) एसी सुपरफास्ट ट्रेन 09 मार्च 2026 को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 02.30 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन रात 10.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 09044 09 मार्च 2026 को अहमदबाद से रात 03.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
  • ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा में रुकेगी. इस ट्रेन में केवल AC 3 टियर कोच उपलब्ध होंगे.

बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन नंबररूट (कहां से - कहां तक)यात्रा की तारीखप्रस्थान का समयपहुंचने का समय
9029बांद्रा टर्मिनस - अहमदाबाद08.03.2026रात 00:05 बजेसुबह 08:40 बजे
9030अहमदाबाद - बांद्रा टर्मिनस09.03.2026रात 03:20 बजेसुबह 11:35 बजे
9043बांद्रा टर्मिनस - अहमदाबाद09.03.2026दोपहर 14:30 बजेरात 22:55 बजे
9044अहमदाबाद - बांद्रा टर्मिनस09.03.2026रात 03:50 बजेदोपहर 12:15 बजे

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी बार फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि साल 2023 वनडे विश्वकप फाइनल के बाद टीम इंडिया दूसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहदाबाद में खेलेगी. 1 लाख 32 हजार दर्शक क्षमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. टीम इंडिया ने इस टी20 विश्वकप में ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. यह मैच भारत 72 रनों से हार गया था. न्यूजीलैंड की बात करें तो उन्होंने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन क्यों चलाई जा रही है?

जवाब: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च 2026 को टी20 विश्वकप फाइनल मुकाबले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.

सवाल: स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग कब से शुरू होगी?

जवाब: स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 7 मार्च 2026 से शुरू होगी.

सवाल: भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

जवाब:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.

सवाल: अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन कहां से चलेगी?

जवाब: अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन मुंबई CSMT, बांद्रा टर्मिनस और पुणे से चलाई जाएगी.

सवाल: स्पेशल ट्रेन में कौन से कोच होंगे?

जवाब: स्पेशल ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर कोच आदि होंगे.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6