&format=webp&quality=medium)
IRCTC counter Ticket Online Cancellation: भारतीय ट्रेनों से हर रोज कई लाख लोग ट्रैवल करते हैं. इसमें से ज्यादातर पैसेंजर टिकट को ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट या दूसरे ऐप्स या वेबसाइट से खरीद लेते हैं. फिर भी आज के समय ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो काउंटर पर जाकर ट्रेन टिकट लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि काउंटर पर लिए गए ट्रेन टिकट को भी ऑनलाइन कैंसिल किया जा सकता है. IRCTC की वेबसाइट अपने कस्टमर्स को ये सुविधा भी देती है. आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या काम करना होगा.
काउंटर से लिया टिकट ऑनलाइन कैंसिल तो कराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए रिफंड लेने आपको अपने नजदीकी PRS काउंटर पर जाना चाहिए. जहां आप टिकट दिखाकर रिफंड पा सकते हैं.
हालांकि, रिफंड प्राप्त करना है, तो इस बात का ध्यान रखें कि ट्रेन के निर्धारित समय से कम 4 घंटे पहले आपको PRS काउंटर पर जमा करना होता है. इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले काउंटर पर जमा कराया जा सकता है.