Train Ticket Maths: रेल टिकट का गणित समझ लीजिए! किलोमीटर, क्लास और ट्रेन के हिसाब से ऐसे तय होता है किराया

भारतीय रेलवे का किराया कैसे तय होता है? तो जानिए ट्रेन टिकट प्राइसिंग का पूरा गणित. दूरी , कोच की कैटेगरी (AC, Sleeper) और ट्रेन की स्पीड (Rajdhani, Vande Bharat) कैसे तय करती है आपकी टिकट की कीमत...प्रति किलोमीटर औसत किराए की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
Train Ticket Maths: रेल टिकट का गणित समझ लीजिए! किलोमीटर, क्लास और ट्रेन के हिसाब से ऐसे तय होता है किराया

कभी ये सोचा है किया है कि रेलवे आपसे कितना किराया वसूल रहा है और इसका आधार क्या है?  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

भारतीय रेलवे को हमेशा से देश की 'लाइफलाइन' कहा जाता है. हर दिन लाखों लोग दूसरे शहर जाने के लिए ट्रेनों का सहारा लेते हैं. हम सभी या तो काउंटर पर जाते हैं या मोबाइल से झटपट टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है किया है कि रेलवे आपसे कितना किराया वसूल रहा है और इसका आधार क्या है? आखिर ऐसा क्यों होता है कि कभी 500 किलोमीटर का किराया कुछ और होता है और वही दूरी किसी दूसरी ट्रेन में महंगी हो जाती है?

जी हां तो अगर आप भी समय-समय पर ट्रेन में सफर करते हैं, तो टिकट की प्राइसिंग का यह गणित समझना आपके लिए बहुत जरूरी है.तो आइए, आज रेलवे के किराए के पीछे छिपे पूरे सिस्टम को आसान भाषा में डिकोड करते हैं.

किलोमीटर का स्लैब सिस्टम

ट्रेन का किराया तय करने में सबसे बड़ा रोल दूरी का होता है. साफ है कि आप जितनी लंबी दूरी तय करेंगे, किराया उसी हिसाब से बढ़ता जाएगा. लेकिन रेलवे इसे सीधा-सीधा नहीं जोड़ता, बल्कि इसके लिए स्लैब सिस्टम बनाया गया है.

रेलवे ने दूरी को कई कैटेगरी में बांटा है. जैसे 1 से 5 किलोमीटर, 6 से 10 किलोमीटर, फिर 11-15, 16-20 और ऐसे करते-करते यह स्लैब 5000 किलोमीटर तक जाता है.तो अगर आप जिस स्लैब में आते हैं, रेलवे उसी के हिसाब से बेस फेयर तय करता है. यही वजह है कि थोड़ी सी दूरी बढ़ते ही टिकट के दाम बदल जाते हैं.

कोच बदलते ही बदल जाता है दाम

दूरी के बाद दूसरा सबसे बड़ा फैक्टर है कोच की श्रेणी. आप जनरल डिब्बे में धक्के खाकर जा रहे हैं या फर्स्ट क्लास एसी में आराम से, इसी पर आपकी जेब का बोझ निर्भर करता है.


जनरल और स्लीपर: यहां किराया सबसे कम होता है, लगभग 50 पैसे से 80 पैसे प्रति किलोमीटर
एसी चेयर कार: इसका औसत किराया करीब 1.20 रुपये से 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर तक बैठता है
एसी-3 टियर: मिडिल क्लास की पहली पसंद, यहां पे किराया करीब 2 रुपये से 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर होता है
एसी-2 टियर: इसमें सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं, तो किराया भी लगभग 2.50 रुपये से 3.10 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाता है
एसी फर्स्ट क्लास: यह रेलवे की सबसे प्रीमियम क्लास है, जहां किराया करीब 3.50 रुपये से 4 रुपये प्रति किलोमीटर तक जा सकता है

(ध्यान दें: यह किराया फिक्स नहीं है, इसमें कैटरिंग, रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट सरचार्ज अलग से जुड़ते हैं)

राजधानी-शताब्दी क्यों हैं महंगी?

केवल दूरी और कोच ही काफी नहीं है, ट्रेन की स्पीड और ब्रांड भी किराए में अहम रोल निभाते हैं.तो अगर आप किसी पैसेंजर ट्रेन में जा रहे हैं, तो किराया न्यूनतम होगा. लेकिन अगर आप राजधानी, शताब्दी, दुरंतो या वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को चुनते हैं, तो आपको अपनी जेब पर बोझ ज्यादा पड़ेगा.

वजह साफ है क्योंकि ये ट्रेनें आपका टाइम काफी बचाती हैं, इनमें स्टॉपेज कम होते हैं और सुविधाएं (जैसे खाना, पानी और साफ-सफाई) बेहतर होती हैं. जी हां प्रीमियम ट्रेनों में डायनामिक प्राइसिंग भी काम करता है, जहां डिमांड बढ़ने पर किराया बढ़ जाता है.

बस-टैक्सी से सस्ता सफर

हो सकता है कि आपको प्रीमियम ट्रेनों का किराया ज्यादा लगे,लेकिन रेलवे की कोशिश रहती है कि ट्रेन का किराया निजी बस, टैक्सी या हवाई जहाज की तुलना में काफी कम रखा जाए. यही कारण है कि आज भी स्लीपर और जनरल क्लास का किराया इतना किफायती होता है.

सुविधा के साथ अनुशासन भी जरूरी

ट्रेन का टिकट खरीदना न सिर्फ कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी भी है.तो अगर आप बिना टिकट पकड़े जाते हैं, तो आपको तय किराए के साथ भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. जी हां कई बार यह जुर्माना टिकट की कीमत से कई गुना ज्यादा होता है.

आपके काम की बात

तो अब से अगली बार जब आप टिकट बुक करें, तो देखियेगा कि आप कौन सी ट्रेन, कौन सा कोच और कितनी दूरी तय कर रहे हैं. यही तीन चीजें मिलकर आपके सफर का बिल तैयार करती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 टिकट के दाम में बेस फेयर के अलावा और क्या जुड़ा होता है?

इसमें रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट चार्ज और एसी टिकट पर 5% जीएसटी (GST) अलग से जुड़ा होता है

Q2 क्या बच्चों का किराया भी बड़ों के बराबर लगता है?

5-12 साल के बच्चों की सीट लेने पर पूरा किराया लगता है, बिना सीट के आधा, 5 साल से छोटे बच्चों का सफर फ्री है

Q3 तत्काल टिकट के लिए कितना एक्स्ट्रा पैसा देना पड़ता है?

तत्काल में बेस फेयर का 10% से 30% तक एक्स्ट्रा चार्ज लगता है, जो क्लास के हिसाब से तय होता है

Q4 क्या सभी ट्रेनों में एक किलोमीटर का रेट एक जैसा होता है?

ट्रेन की स्पीड और सुविधाओं के हिसाब से पैसेंजर, एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनों (जैसे वंदे भारत) का रेट अलग-अलग होता है

Q5 क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकते हैं?

प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ स्टेशन पर आने के लिए है,इससे सफर करने पर भारी जुर्माना लग सकता है

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6