होली के पहले रेलवे का बड़ा फैसला! स्टेशन जाने के पहले जान लें प्लेटफॉर्म टिकट के नए नियम

Holi 2025: वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई डिवीजन के कई सारे प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. 
होली के पहले रेलवे का बड़ा फैसला! स्टेशन जाने के पहले जान लें प्लेटफॉर्म टिकट के नए नियम

Holi 2025: होली के त्योहार पर घर जाने वाले पैसेंजर्स की भीड़ ट्रेनों में कई गुना तक बढ़ जाती है. ऐसे में कई बार क्षमता से कई गुना ज्यादा तक पैसेंजर्स रेलवे स्टेशन पर आ जाते हैं. हाल ही में बीते महाकुंभ से सीख लेते हुए रेलवे ने होली के त्योहार पर स्टेशन पर पैसेंजर्स की भीड़ को काबू में रखने के लिए कई सारे उपाय किए हैं. वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई डिवीजन के कई सारे प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.

16 मार्च तक नहीं बिकेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है और 16 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीनीत अभिषेक ने बताया कि मुंबई डिवीजन के निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

  • मुंबई सेंट्रल
  • बांद्रा टर्मिनस
  • वापी
  • वलसाड
  • उधना
  • सूरत

इन्हें मिलेगी राहत

अभिषेक ने बताया कि कुछ मामलों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट प्रदान की गई है. वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों, महिला यात्रियों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले परिजनों या सहायकों को प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने की अनुमति दी जाएगी, ताकि उनकी यात्रा को सुगम बनाया जा सके.

वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इन नए नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ से बचने के लिए आवश्यक तैयारी करें. यह कदम भीड़ नियंत्रण को सुनिश्चित करेगा और यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6