15 अगस्त पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

अगर आप अगले दो दिनों में दिल्ली सहित देश के किसी अन्य एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन (Indian Railway) से सफर करने वाले हैं तो थोड़ा पहले पहुंचे. 15 अगस्त (गणतंत्र दिवस) पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क हैं.
15 अगस्त पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, थोड़ा जल्दी पहुंचे (फाइल फोटो)

अगर आप अगले दो दिनों में दिल्ली सहित देश के किसी अन्य एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन (Indian Railway) से सफर करने वाले हैं तो थोड़ा पहले पहुंचे. 15 अगस्त (गणतंत्र दिवस) पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क हैं. यात्रियों की बेहद बारीके से जांच की जा रही है. ऐसे में आपको अपनी फ्लाइट या ट्रेन तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है.

फ्लाइट से दो घंटे पहले पहुंचें
एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करके एयरपोर्ट पर जल्द पहुंचने की अपील की है. यात्रियों को कम से कम फ्लाइट से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा जा रहा है. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चेकइन कर लेना बेहतर होगा. विस्तारा एयरलाइंस ने यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एडवाइजरी जारी की है.

रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट है. ऐसे में स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है. यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए कुछ इंतजार भी करना पड़ रहा है. ऐसे में अपनी ट्रेन के समय से कुछ देर पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचे.

अपने बैग में ना रखें ये सामान
यात्रा के दौरान अगर आप अपने बैग में पावर बैंक ले कर जा रहे हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है. दरअसल कुछ सस्ते पावर बैंक को बनाने के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जाता है. सामान की जांच के दौरान ये मिट्टी किसी विस्फोटक की तरह दिखाई देती है. ऐसे में यात्री की मुश्किल बढ़ जाती है. पावर बैंक के अलावा कैंची या कोई धारदार सामान, कोई कैमिकल या लिक्विड भी सफर के दौरान ले जाना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6