&format=webp&quality=medium)
Ganpati Special Trains: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा रहा है. वहीं, पहली से चल रही स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है. अब रेलवे द्वारा गणेश चतुर्थी के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा रहा है. सेंट्रल रेलवे ने गणपति महोत्सव 2024 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से 20 एक्स्ट्रा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों की बुकिंग 7 अगस्त से शुरू हो रही है.
ये ट्रेन रास्ते में ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड पर रूकेगी. जिसमें 2 वातानुकूलित-II टियर, 6 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार शामिल है.
ये ट्रेन रास्ते में पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड पर रूकेगी. जिसमें 1 वातानुकूलित-II टियर, 4 वातानुकूलित-III टियर, 11 शयनयान श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं.
ये ट्रेन रास्ते में चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड पर रूकेगी. जिसमें 1 वातानुकूलित-II टियर, 4 वातानुकूलित-III टियर, 11 शयनयान श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं.
ये ट्रेन रास्ते में पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड पर रूकेगी. जिसमें 3 वातानुकूलित-II टियर, 15 वातानुकूलित-III टियर, 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार शामिल है.
ये ट्रेन रास्ते में चिंचवड़, तालेगांव, लोनावाला, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड पर रूकेगी. जिसमें 3 वातानुकूलित-II टियर, 15 वातानुकूलित-III टियर, 1 गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार शामिल है
सेंट्रल रेलवे ने बताया कि इन सभी गणपति स्पेशल ट्रेन सर्विसेज के लिए बुकिंग दिनांक 07.08.2024 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर विशेष शुल्क पर आरंभ होगी. इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें.