दशहरा-दीवाली-छठ में अब टिकट की नो टेंशन! रेलवे ने किया 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Festive Special Trains: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा ऐलान! पश्चिम रेलवे 17 सितंबर से मुंबई-बनारस, वडोदरा-गोरखपुर और ओखा-शकूर बस्ती के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. टिकट बुकिंग 11 सितंबर से शुरू.
दशहरा-दीवाली-छठ में अब टिकट की नो टेंशन! रेलवे ने किया 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Festive Special Trains: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फिर से राहत देने का ऐलान किया है. पश्चिम रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें मुंबई सेंट्रल से बनारस, वडोदरा से गोरखपुर और ओखा से शकूर बस्ती के बीच ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के शुरू होने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

मुंबई सेंट्रल – बनारस AC स्पेशल

  • पहली ट्रेन होगी मुंबई सेंट्रल–बनारस एसी स्पेशल (09083/09084). ट्रेन संख्या 09083 हर बुधवार रात 23:10 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी. यह सेवा 17 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी.
  • वहीं, ट्रेन संख्या 09084 हर शुक्रवार दोपहर 14:30 बजे बनारस से रवाना होगी और रविवार सुबह 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह सेवा 19 सितंबर से 7 नवंबर 2025 तक चलेगी.
Add Zee Business as a Preferred Source

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे. रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, वडोदरा, कोटा, आगरा, लखनऊ, प्रतापगढ़ और भदोही समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.

वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल

  • दूसरी ट्रेन होगी वडोदरा–गोरखपुर स्पेशल (09111/09112). ट्रेन संख्या 09111 हर शनिवार शाम 19:00 बजे वडोदरा से चलेगी और अगले दिन रात 23:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी.
  • वहीं, ट्रेन संख्या 09112 हर सोमवार सुबह 05:00 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी. यह सेवा 29 सितंबर से 1 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध होगी.

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे. यह ट्रेन रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, बाराबंकी और गोंडा जैसे अहम स्टेशनों पर रुकेगी.

ओखा – शकूर बस्ती स्पेशल

  • त्योहार स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट में तीसरी ट्रेन है ओखा–शकूर बस्ती स्पेशल (09523/09524). ट्रेन संख्या 09523 हर मंगलवार सुबह 10:00 बजे ओखा से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:35 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी. यह सेवा 23 सितंबर से 25 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी.
  • वहीं, ट्रेन संख्या 09524 हर बुधवार दोपहर 13:15 बजे शकूर बस्ती से चलेगी और अगले दिन दोपहर 13:50 बजे ओखा पहुंचेगी. यह सेवा 24 सितंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलेगी.

इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे. यह ट्रेन द्वारका, जामनगर, राजकोट, अजमेर, जयपुर और गुड़गांव सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.

बुकिंग कब से होगी शुरू?

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि इन तीनों त्योहार स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 11 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. यात्री टिकट सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.

यात्रियों को कितना फायदा होगा?

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इन तीन स्पेशल ट्रेनों के चलने से खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा. लंबी वेटिंग लिस्ट वालों को भी यात्रा का मौका मिल सकेगा.

रेलवे का संदेश

पश्चिम रेलवे ने कहा है कि यात्री इन ट्रेनों के ठहराव, कोच की संरचना और समय की पूरी जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ले सकते हैं. रेलवे ने यह भी बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए और भी विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.

त्योहारी सीजन में हर साल यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की दिक्कत झेलनी पड़ती है. ऐसे में पश्चिम रेलवे की ये तीनों स्पेशल ट्रेनें हजारों लोगों के सफर को आसान बनाएंगी. यात्रियों को सलाह है कि बुकिंग शुरू होते ही टिकट कन्फर्म करा लें ताकि आखिरी समय पर परेशानी न हो.

FAQs

Q1. पश्चिम रेलवे की तीन स्पेशल ट्रेनें कब से शुरू होंगी?

Ans: 17 सितंबर 2025 से.

Q2. इन ट्रेनों की बुकिंग कब से होगी?

Ans: 11 सितंबर 2025 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर.

Q3. मुंबई से बनारस स्पेशल ट्रेन कितने दिन चलेगी?

Ans: 17 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक.

Q4. वडोदरा से गोरखपुर ट्रेन में कौन-कौन से कोच होंगे?

Ans: फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी.

Q5. ओखा से शकूर बस्ती ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी?

Ans: द्वारका, जामनगर, राजकोट, अजमेर, जयपुर और गुड़गांव समेत कई स्टेशनों पर.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6