&format=webp&quality=medium)
बिहार के जमुई में शनिवार रात आरपीएफ दानापुर और जीआरपी झाझा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने दुरंतो एक्सप्रेस से 70 लाख रुपए नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, दानापुर से ट्रेन एस्कॉर्ट टीम को पहले ही सूचना मिल गई थी कि झाझा स्टेशन पर ट्रेन की विशेष जांच करनी है. इसके बाद जैसे ही दुरंतो एक्सप्रेस (12274) प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत एस-3 कोच में चेकिंग करने लगी.
चेकिंग के दौरान टीम की नजर एक यात्री पर पड़ी जो काला पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध तरीके से बैठा था. यात्री से जब बैग के बारे में पूछा गया तो उसने बड़ी सहजता से कहा कि इसमें सिर्फ किताबें हैं. लेकिन पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हुआ.
यात्री की पहचान श्यामसुंदर दास
कहा गया था कि यह पैकेट कोलकाता पहुंचाना है, लेकिन पैसे किसके हैं, किसलिए भेजे जा रहे थे और असली मालिक कौन है? इन सवालों के स्पष्ट जवाब वह नहीं दे सका. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी. अब आयकर अधिकारियों की टीम भी मामले की जांच करेगी कि यह रकम वैध है या किसी तरह की अवैध गतिविधि से जुड़ी हुई है.
आपको बता दें कि फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यात्री सिर्फ एक कूरियर था या पैसे की असल जानकारी भी उसके पास थी.
सवाल: जमुई में क्या घटना हुई?
जवाब: RPF और GRP की टीम ने दुरंतो एक्सप्रेस से एक यात्री को 70 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया.
सवाल: यात्री ने पैसे कहां छिपाए थे?
जवाब: यात्री ने पैसे एक काले पिट्ठू बैग में रखे थे और पूछने पर कहा कि उसमें सिर्फ किताबें हैं.
सवाल: कुल कितनी नकदी बरामद हुई?
जवाब: बैग से नोटों के 28 बंडल मिले, जिनमें कुल 70 लाख रुपए थे.
सवाल: पकड़े गए यात्री ने अपना क्या नाम बताया?
जवाब: यात्री की पहचान दिल्ली के रहने वाले श्यामसुंदर दास के रूप में हुई है.
सवाल: यात्री ने पैसों के बारे में क्या जानकारी दी?
जवाब: उसने बताया कि यह बैग उसे दिल्ली में किसी सुखदेव नायक ने कोलकाता पहुंचाने के लिए दिया था, लेकिन वह पैसे के मालिक या मकसद के बारे में स्पष्ट नहीं बता सका.