दिवाली-छठ पर घर जाने की प्लानिंग है? बिहार की इन ट्रेनों में अब भी खाली हैं सीटें! फटाफट देखें पूरी लिस्ट

Diwali Chhath Puja special trains 2025: दीपावली और छठ पूजा के सीजन में घर लौटने वालों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है. पूर्वोत्तर रेलवे की कई पूजा स्पेशल ट्रेनों में अब भी सैकड़ों सीटें खाली हैं.
दिवाली-छठ पर घर जाने की प्लानिंग है? बिहार की इन ट्रेनों में अब भी खाली हैं सीटें! फटाफट देखें पूरी लिस्ट

Diwali Chhath Puja special trains 2025: अगर आप इस दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे हैं और टिकट की चिंता में हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत की है. पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) ने त्योहारों के दौरान चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता को लेकर एक अपडेट जारी किया है. रेलवे ने बताया है कि इन विशेष ट्रेनों में अभी भी कई तिथियों पर सैकड़ों सीटें खाली हैं, यानी आपके पास बुकिंग का मौका अब भी बाकी है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों के सीजन में घर लौटने वालों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें (Puja Special Trains) चलाई जा रही हैं.

छपरा से चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा सीटें खाली

छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष ट्रेन में 10 अक्टूबर को AC 3 इकोनॉमी क्लास में 708 सीटें और 17 अक्टूबर को 773 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन में 9 अक्टूबर को AC 3 इकोनॉमी में 817 और स्लीपर क्लास में 165 बर्थ, 13 अक्टूबर को AC 3 में 823 और स्लीपर में 194, जबकि 16 अक्टूबर को AC 3 में 809 और स्लीपर क्लास में 226 सीटें खाली हैं.

यहां भी मिल सकते हैं टिकट

लालकुआं-कोलकाता पूजा विशेष (05060) ट्रेन में 9 अक्टूबर को AC 2 में 50, AC 3 में 206 और स्लीपर क्लास में 130 सीटें खाली हैं. 16 अक्टूबर को AC 1 में 2, AC 2 में 27 और AC 3 में 71 सीटें, जबकि 23 अक्टूबर को AC 1 में 2 सीटें उपलब्ध हैं. इसी तरह लालकुआं-राजकोट पूजा विशेष (05045) में 12 अक्टूबर को AC 1 में 1, AC 2 में 30, AC 3 में 107 और स्लीपर में 186 सीटें खाली हैं. 19 अक्टूबर को भी AC 2 में 38, AC 3 में 155 और स्लीपर क्लास में 462 सीटें उपलब्ध हैं.

अगर आप प्रयागराज जाना चाहते हैं तो लालकुआं-प्रयागराज जंक्शन पूजा विशेष (04118) में भी सीटें हैं. 10 अक्टूबर को AC 2 में 28, AC 3 में 71 और स्लीपर में 411 बर्थ, 17 अक्टूबर को AC 2 में 23, AC 3 में 45 और स्लीपर में 332 बर्थ, जबकि 24 अक्टूबर को AC 2 में 29, AC 3 में 39 और स्लीपर क्लास में 403 बर्थ उपलब्ध हैं.

लालकुआं-झांसी और मऊ-अंबाला कैंट रूट का हाल

लालकुआं-झांसी पूजा विशेष (04182) ट्रेन में 8 अक्टूबर को AC 2 में 27, AC 3 में 66 और स्लीपर में 368 सीटें हैं. 15 अक्टूबर को AC 2 में 28, AC 3 में 65, और 22 अक्टूबर को AC 2 में 17, AC 3 में 64 और स्लीपर में 368 सीटें मिल सकती हैं. मऊ-अंबाला कैंट पूजा विशेष (05301) ट्रेन में 9 अक्टूबर को AC 1 में 6, AC 2 में 102, AC 3 में 317 और AC 3 इकोनॉमी में 113 सीटें हैं. 16 अक्टूबर को इसी ट्रेन में AC 1 में 6, AC 2 में 100, AC 3 में 328, AC 3 इकोनॉमी में 102 और स्लीपर क्लास में 236 सीटें उपलब्ध हैं.

बढ़नी, गोमती नगर और मऊ की ट्रेनों में भी बुकिंग के मौके

बढ़नी-अमृतसर पूजा विशेष (05005) में 15 अक्टूबर को स्लीपर क्लास में 380, 22 अक्टूबर को 341, और 29 अक्टूबर को 369 सीटें खाली हैं. गोमती नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष (05325) ट्रेन में 11 अक्टूबर को AC 2 में 13, AC 3 में 114 और स्लीपर में 275 सीटें, जबकि 18 अक्टूबर को AC 2 में 24, AC 3 में 106 और स्लीपर में 388 सीटें उपलब्ध हैं.

गोमती नगर-खातीपुरा पूजा विशेष (05023) में भी 14 अक्टूबर को AC 2 में 25, AC 3 में 125, स्लीपर में 384 सीटें, 21 अक्टूबर को AC 2 में 21, AC 3 में 120, स्लीपर में 357 सीटें, और 28 अक्टूबर को AC 2 में 23, AC 3 में 118, स्लीपर में 305 सीटें मिल सकती हैं.

कोलकाता और सूरत जाने वालों के लिए भी खुशखबरी

अगर आप कोलकाता जाना चाहते हैं तो मऊ-कोलकाता पूजा विशेष (05064) में 15 अक्टूबर को AC 2 में 27, AC 3 में 128, स्लीपर में 286 बर्थ, जबकि 22 अक्टूबर को AC 2 में 27, AC 3 में 118 और स्लीपर क्लास में 284 बर्थ खाली हैं. सूरत के लिए भी मऊ-सूरत पूजा विशेष (05017) ट्रेन में 18 अक्टूबर को AC 3 में 22 और स्लीपर क्लास में 136 सीटें मिल सकती हैं.

बनारस से कोलकाता और उधना जाने वालों के लिए राहत

बनारस-कोलकाता पूजा विशेष (05047) में 14 अक्टूबर को AC 3 इकोनॉमी क्लास में 1333 सीटें, 21 अक्टूबर को 1304 सीटें, और 28 अक्टूबर को 1166 सीटें खाली हैं. इसी तरह, छपरा-उधना पूजा विशेष (05115) में 10 अक्टूबर को AC 2 में 3, AC 3 में 38 और AC 3 इकोनॉमी में 229 सीटें, 17 अक्टूबर को AC 2 में 18, AC 3 में 92, AC 3 इकोनॉमी में 257 और स्लीपर क्लास में 287 सीटें उपलब्ध हैं.

जल्द बुकिंग कराएं, भीड़ बढ़ने की संभावना

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आखिरी वक्त का इंतजार न करें क्योंकि त्योहार नजदीक आते ही इन ट्रेनों में बुकिंग तेजी से भरने लगती है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कहा है कि वे IRCTC की वेबसाइट या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट जल्द से जल्द बुक कर लें. त्योहारों पर इन ट्रेनों में विशेष सफाई, सुरक्षा और खानपान के इंतजाम भी किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6