&format=webp&quality=medium)
DMRC ने मेट्रो में सफर के लिए दिए सेफ्टी टिप्स (फोटो - दिल्ली मेट्रो)
दिल्ली मेट्रों की सेवाएं 169 दिनों के बाद एक बार फिर कल 7 सितम्बर से शुरू होने जा रही हैं. लेकिन इस बार मेट्रो की सफर के दौरान आपको कई नए नियमों का ध्यान रखना होगा. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए DMRC ने यात्रियों को भी सेफ्टी टिप्स दी हैं.
दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन (Samyapur Badli से HUDA City Centre) पर कल से सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. वहीं 12 सितम्बर तक बाकी की लाइनों पर भी सेफ्टी मानकों को ध्यान में रखते हुए सेवाएं शुरू की जाएंगी. मेट्रो स्टेशन परिसर में सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. साथ ही फेस मास्क और हैंड सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करना होगा. यलो लाइन पर सोमवार और मंगलवार को ट्रेनें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक चलेंगी.
DMRC ने यात्रियों को दिए सुरक्षा टिप्स
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें