बुरे फंसोगे साहब! दिल्ली मेट्रो में भूलकर भी मत कर देना ये काम, पकड़े गए तो हो जाओगे परेशान

Delhi Metro Fine: दिल्ली मेट्रो ने एक साल में करीब 2300 से ज्यादा पुरुषों पर जुर्माना लगाया है. आइए जानते हैं कि इन लोगों ने ऐसा क्या किया कि ये DMRC के निशाने पर आ गए.
बुरे फंसोगे साहब! दिल्ली मेट्रो में भूलकर भी मत कर देना ये काम, पकड़े गए तो हो जाओगे परेशान

Delhi Metro Fine: दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है. दिल्ली मेट्रो ने हाल ही में बताया कि एक साल के अंदर DMRC ने 2300 से ज्यादा पुरुषों के ईपर जुर्माना लगाया है. दरअसल, ये जुर्माना इन लोगों पर मेट्रो के महिला कोच में सफर करने पर लगाया गया है. मेट्रो के नियमों के मुताबिक, पुरुष यात्रियों का महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर करना पूरी तरह से वर्जित है. पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को इन बातों का पता होना चाहिए कि किन-किन स्थिति में मेट्रो आपसे कितने जुर्माना लेती है.

Delhi Metro कब लगाती है कितना जुर्माना?

  • नशे की हालत में सफर, थूंकना या जमीन पर बैठकर सफर करना - ₹200 का जुर्माना
  • आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ सफर - ₹200 का जुर्माना
  • किसी भी तरह का प्रदर्शन, पोस्टर का कैंपेन आदि लगाना - ₹500 का जुर्माना
  • मेट्रो की छत पर सफर करना - ₹50 का जुर्माना
  • मेट्रो परिसर और ट्रैक में अवैध प्रवेश या टहलना - ₹150 का जुर्माना
  • महिला कोच में पुरुष का सफर करना - ₹250 का जुर्माना
  • ड्यूटी पर अधिकारी के काम में बाधा डालना - ₹500 का जुर्माना
  • बिना टिकट या पास के सफर - ₹50 का जुर्माना
  • मेट्रो में अलार्म का दुरुपयोग - ₹500 का जुर्माना
  • मेट्रो की संपत्ति का जुर्माना ₹200 का जुर्माना
  • मेट्रो में कोई सामान बेचना - ₹400 का जुर्माना
  • मेट्रो में अवैध सामान बेचना - ₹200 का जुर्माना
Add Zee Business as a Preferred Source

Delhi Metro

सिर्फ जुर्माना ही नहीं कर दिए जाओगे ट्रेन से बाहर

ऐसा नहीं है कि दिल्ली मेट्रो पैसेंजर्स से सिर्फ जुर्माना ही वसूलती है. कई सारी स्थिति में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) पैसेंजर्स को सिर्फ जुर्माना लगाकर ही नहीं छोड़ती, बल्कि ट्रेन से बाहर भी निकाल देती है. जैसे नशे की हालत में सफर, मेट्रो की छत पर सफर, या किसी तरह का प्रदर्शन करने की स्थिति में.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6