दिल्ली मेट्रो का 'मंडे सरप्राइज': 18 मई से 6 नई ट्रेनें और 24 एक्स्ट्रा ट्रिप्स, अब कार छोड़िए और मेट्रो पकड़िए!

पीएम मोदी की अपील पर DMRC ने 'Metro Monday' पहल शुरू की है.जी हां 18 मई 2026 से दिल्ली मेट्रो हर सोमवार 24 एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी. इसका मकसद ट्रैफिक, प्रदूषण और ईंधन की खपत कम करना है. बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और डिजिटल टिकटिंग के साथ अब दिल्ली-NCR में आपका सफर होगा और भी आसान.
दिल्ली मेट्रो का 'मंडे सरप्राइज': 18 मई से 6 नई ट्रेनें और 24 एक्स्ट्रा ट्रिप्स, अब कार छोड़िए और मेट्रो पकड़िए!

दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि 18 मई 2026 यानी सोमवार से मेट्रो नेटवर्क पर 24 एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी(प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ज्यादा अपनाने की अपील की थी, ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो और देश ऊर्जा संकट जैसी ग्लोबल चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सके.तो अब इस अपील को जमीन पर उतारने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है.

17 मई को दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि 18 मई 2026 यानी सोमवार से मेट्रो नेटवर्क पर 24 एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी.इतना ही नहीं जरूरत बढ़ने पर सेवाओं को और भी बढ़ाया जा सकता है.

DMRC ने साफ किया है कि इसका मकसद लोगों को निजी वाहनों की बजाय मेट्रो की तरफ आकर्षित करना और दिल्ली-NCR में ट्रैफिक व ईंधन खपत कम करना है.

आखिर DMRC को अतिरिक्त फेरे क्यों बढ़ाने पड़े?

  • दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों एक्शन में हैं
  • दोनों इस समय पेट्रोल-डीजल की बचत पर जोर दे रही हैं
  • जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा
  • प्रदूषण कम करने
  • और Sustainable Urban Mobility पर जोर दे रहे हैं

इसी के तहत:

  1. मेट्रो मंडे अभियान
  2. वर्क फ्रॉम होम काउंसलिंग
  3. नो व्हीकल डे
  4. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा
  5. जैसे कदम उठाए जा रहे हैं

आपको बता दें कि DMRC को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में निजी वाहन छोड़कर ज्यादा लोग मेट्रो का यूज करेंगे. ऐसे में इसी वजह से एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

कितनी एक्स्ट्रा ट्रेनें चलेंगी?

DMRC का पूरा प्लान

  • 18 मई से हर सोमवार 24 एक्ट्रा ट्रिप्स
  • 6 अतिरिक्त ट्रेनें सेवा में उतारी जाएंगी
  • जरूरत पड़ने पर दूसरे दिनों में भी सेवाएं बढ़ सकती हैं

इसका सबसे बड़ा फायदा पीक आवर्स में देखने को मिलेगा, जब दफ्तर जाने और लौटने के समय भारी भीड़ होती है.

भीड़ संभालने के लिए क्या तैयारी की गई है?

DMRC ने केवल मेट्रो ट्रेनें नहीं बढ़ाईं, बल्कि स्टेशनों पर सेफ्टी और यात्री प्रबंधन भी मजबूत किया है.

क्या-क्या बदलेगा?

  • एकस्ट्रा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
  • ज्यादा बैगेज स्कैनर
  • एक्स्ट्रा DFMD मशीनें
  • फ्रिस्किंग पॉइंट्स पर विशेष व्यवस्था
  • टिकटिंग काउंटर बढ़ाए जाएं
  • डिजिटल टिकटिंग को और बढ़ावा
  • लाइन छोटी, सफर आसान बनाने की तैयारी है
metro

किन-किन जगहों से मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी?

DMRC ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क अब रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, ISBT, RRTS (नमो भारत),नोएडा मेट्रो, गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है

इसका मतलब है कि दिल्ली-NCR में लंबी दूरी की यात्रा अब निजी गाड़ी के बिना भी आसान होगी

Last-Mile Connectivity पर भी बड़ा फोकस

अक्सर लोग मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कत महसूस करते हैं

इस परेशानी को दूर करने के लिए DMRC ने Last-Mile Connectivity मजबूत करने पर जोर दिया है

क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • 60 स्टेशनों पर ई-रिक्शा
  • बाइक टैक्सी
  • फीडर बस सेवा
  • DTC की 1500 इलेक्ट्रिक बसें
  • Central Vista में Hydrogen Bus Service

यानी कि लोगों को अबस्टेशन और स्टेशन से ऑफिस तक की पूरी यात्रा आसान बनाने की कोशिश हो रही है

Park & Ride सुविधा क्या है?

  • अगर आप पूरी तरह कार छोड़ना नहीं चाहते, तो भी राहत है
  • 126 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी Park & Ride सुविधा
  • यानी कि अपनी कार या बाइक स्टेशन पर पार्क करें
  • इसके साथ ही फिर आगे का सफर मेट्रो से करें
  • इससे ट्रैफिक कम होगा
  • पेट्रोल बचेगा
  • पार्किंग की परेशानी घटेगी
  • टिकटिंग सिस्टम भी हुआ हाईटेक
  • DMRC अब कैशलेस और डिजिटल यात्रा पर जोर दे रहा है

कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं?

  • QR टिकट
  • WhatsApp टिकटिंग
  • NCMC कार्ड
  • UPI पेमेंट
  • यानी कि लाइन में खड़े हुए बिना टिकट अब सामान्य बात बनने वाली है.

क्या आने वाले समय में और बदलाव होंगे?

  • संकेत साफ हैं कि Public Transport को और बढ़ावा मिलेगा
  • Work From Home मॉडल बढ़ सकता है
  • Electric Mobility पर फोकस बढ़ेगा
  • निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने की कोशिश होगी

DMRC के बड़े अपडेट

सुविधाजानकारी
अतिरिक्त ट्रिप्स24
नई ट्रेनें6
शुरुआत18 मई 2026
Last-Mile सुविधा160 स्टेशन
Park & Ride126 स्टेशन
डिजिटल टिकटिंगQR, WhatsApp, UPI
नई बसें1500 इलेक्ट्रिक DTC

DMRC के इन प्रयासों का उद्देश्य प्रधानमंत्री की 'सार्वजनिक परिवहन के उपयोग' की अपील को सफल बनाना है. इससे न केवल पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी, बल्कि यह 'सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी' की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा .

DMRC ने लोगों से कहा है कि निजी वाहन कम इस्तेमाल करें,मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन अपनाएं और ईंधन बचाने में योगदान दें.ऐसा करें ताकि प्रदूषण कम हो, ट्रैफिक घटे और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सिर्फ सोमवार को ही एक्स्ट्रा फेरे क्यों?

हफ्ते का पहला दिन होने के कारण सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है, जरूरत पड़ी तो बाकी दिनों में भी फेरे बढ़ाए जाएंगे.

Q2 एक्स्ट्रा ट्रेनों की टाइमिंग कैसे पता चलेगी?

'DMRC Travel App' या स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड पर आपको अगली ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी,पीक आवर्स में फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहेगी

Q3 स्टेशन पर पार्किंग महंगी तो नहीं होगी?

पार्किंग रेट पहले जैसे ही हैं. यह सुविधा इसलिए है ताकि आप अपनी गाड़ी स्टेशन पर छोड़ सकें और आगे का सफर मेट्रो से करें.

Q4 भीड़ बढ़ने से चेकिंग में देरी तो नहीं होगी?

एक्स्ट्रा सुरक्षाकर्मी और नई स्कैनिंग मशीनें लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को लंबी लाइन में न लगना पड़े.

Q5 डिजिटल टिकट (WhatsApp/QR) का क्या फायदा है?

सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है.आपको टोकन के लिए लाइन में नहीं लगना होगा और फोन से ही तुरंत पेमेंट हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6