'मौजपुर-जाफराबाद' के बीच 'अटकी' दिल्ली मेट्रो, सिग्नलिंग दिक्कत से ठप पड़ी पिंक लाइन, कुछ वक्त बाद बहाल

DMRC Pink Line: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की पिंक लाइन एक बार फिर से सामान्य हो गया है. डीएमआरसी की तरफ से ये अपडेट आया है.
'मौजपुर-जाफराबाद' के बीच 'अटकी' दिल्ली मेट्रो, सिग्नलिंग दिक्कत से ठप पड़ी पिंक लाइन, कुछ वक्त बाद बहाल

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन सर्विस को लेकर डीएमआरसी का बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से बताया गया कि पिंक लाइन सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पिंक लाइन को लेकर यह अपडेट दिया है. डीएमआरसी की तरफ से सोमवार सुबह पिंक लाइन को लेकर अपडेट दिया गया था.

मौजपुर-जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में देरी

डीएमआरसी ने बताया था कि सिग्नलिंग संबंधी समस्याओं के कारण मौजपुर और जाफराबाद मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई.

यात्रियों को खासी परेशानी

  • पिंक लाइन में आई इस समस्या से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था. खासकर नौकरीपेशा और डेली कम्यूटर्स को ट्रेन सेवाओं में हुई देरी से दो-चार होना पड़ा.
  • इससे पहले डीएमआरसी ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर अपडेट जारी किया था. डीएमआरसी ने रविवार को बताया था कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी द्वार अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं.

लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

आपको बता दें कि दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद मेट्रो स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया था.

गेट नंबर 1 के बाहर कार धमाका

  • DMRC ने जानकारी देते हुए बताया था कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में धमाका हुआ था.
  • घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था. इसके साथ ही वॉयलेट लाइन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच भी कड़ी कर दी गई.

औसत 20 से 30 लाख लोग सफर

जानकारी के अनुसार, कार में धमाका इतना जबरदस्त हुआ था कि मेट्रो के एंट्री गेट के शीशे भी टूट गए थे। इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी. बता दें कि दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. इस साल रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बना था, जब दिल्ली मेट्रो में एक दिन में 81.87 लाख लोगों ने सफर किया. औसत की बात करें तो रोजाना दिल्ली मेट्रो में 20 से 30 लाख लोग सफर करते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: पिंक लाइन मेट्रो सेवाओं में क्या समस्या आई थी?

जवाब: मौजपुर और जाफराबाद मेट्रो स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग संबंधी समस्याओं के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हुई थी.

सवाल: क्या पिंक लाइन सेवाएं अब सामान्य हैं?

जवाब: DMRC के मुताबिक, पिंक लाइन सेवाएं अब फिर से सामान्य हो गई हैं.

सवाल: लाल किला मेट्रो स्टेशन को क्यों बंद किया गया था?

जवाब: 10 नवंबर को स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में हुए धमाके के बाद इसे सुरक्षा कारणों से यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया था.

सवाल: क्या लाल किला मेट्रो स्टेशन अब खुल गया है?

जवाब: डीएमआरसी ने अपडेट दिया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी द्वार अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं.

सवाल: कार धमाके का मेट्रो स्टेशन पर क्या असर हुआ था?

जवाब: धमाका इतना जबरदस्त था कि मेट्रो के एंट्री गेट के शीशे भी टूट गए थे.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6