&format=webp&quality=medium)
Christmas New Year Special Trains: क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर भी दोस्तो या परिवार वालों के साथ छुट्टियों के लिए कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ट्रेन में आपको कंफर्म टिकट पाने के लिए पापड़ बेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सेंट्रल रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधाओं को देखते हुए करीब 18 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है.
सेंट्रल रेलवे ने बताया कि क्रिसमस और विंटर वेकेशन के दौरान ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल मुंबई-करमाली के बीच अतिरिक्त 18 शीतकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा.
ये ट्रेन रास्ते में ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम पर रूकेगी. जिसमें एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित -2 टियर, तीन वातानुकूलित -2 टियर, 12 वातानुकूलित-3 टियर, 2 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी/चेयर कार, 1 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन लगी है.
कैसे होगी बुकिंग
सेंट्रल रेलवे ने बताया कि इन क्रिसमस स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग 21 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी. इन ट्रेनों में सीट बुक कराने के लिए आप IRCTC के किसी भी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए पैसेंजर्स www.enquiry.indianrail.gov.in पर या NTES ऐप पर विजिट कर सकते हैं.