भीषण गर्मी में पैसेंजर्स को बड़ी राहत, इस शहर में शुरू हुई पहली AC लोकल ट्रेन, चेक करें रूट और किराया

Chennai AC local train: दक्षिण रेलवे (Southern Railway) के चेन्नई मंडल में शनिवार को पहली AC EMU (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन की शुरुआत हुई, जिसने चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू रूट पर अपनी पहली यात्रा पूरी की.
भीषण गर्मी में पैसेंजर्स को बड़ी राहत, इस शहर में शुरू हुई पहली AC लोकल ट्रेन, चेक करें रूट और किराया

Chennai AC local train: दक्षिण रेलवे (Southern Railway) के चेन्नई मंडल में शनिवार को पहली AC EMU (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन की शुरुआत हुई, जिसने चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू रूट पर अपनी पहली यात्रा पूरी की. इस सेवा ने न केवल तकनीकी रूप से उपनगरीय रेलवे नेटवर्क को एक नई ऊंचाई दी है, बल्कि यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत देने का भी काम किया है.

सुबह 7 बजे से शुरू होगी लोकल

सुबह 7 बजे चेन्नई बीच स्टेशन से रवाना हुई इस पहली AC लोकल ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सफर का आनंद लेते नजर आए. कई पुराने यात्री जिन्होंने कभी मीटर गेज ट्रेनों में यात्रा की थी, उन्होंने इस नई शुरुआत को लेकर खुशी जताई और बताया कि 2004 में ब्रॉड गेज आने के बाद से यह एक और बड़ा बदलाव है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

लोकल में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, बेहतर वेंटिलेशन, और वेल-मार्क्ड एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स जैसे आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. दक्षिण रेलवे ने बताया कि AC EMU सेवा का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव देना है. इससे पहले मुंबई लोकल नेटवर्क में AC EMU सेवा शुरू की गई थी, जहां इसे ऑफिस जाने वाले यात्रियों और महिला यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

कितना है किराया?

अब चेन्नई बीच-चेंगलपट्टू और चेन्नई बीच-तांबरम रूट पर यह सेवा शुरू की गई है. रेलवे के मुताबिक, रविवार को यह सेवा नहीं चलेगी. किराये की बात करें तो 10 किलोमीटर तक यात्रा के लिए न्यूनतम किराया ₹35 और 56 से 60 किलोमीटर के लिए अधिकतम ₹105 निर्धारित किया गया है. वहीं मासिक पास की कीमत ₹620 से ₹2115 के बीच तय की गई है, जो दूरी पर निर्भर करेगी.

एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पहले से फर्स्ट क्लास सीजन टिकट रखने वाले यात्री इस AC EMU में सफर नहीं कर सकेंगे, क्योंकि यह सेवा अलग किराया संरचना के तहत आती है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6