रेलवे की बड़ी सौगात! ₹12,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी, 585 गांवों को होगा सीधा फायदा

कैबिनेट ने Pune Metro Phase-2 की Line 4 और 4A को मंजूरी दी है, जिससे 31.6 किमी लंबा नया मेट्रो नेटवर्क बनेगा. साथ ही रेलवे के 2 बड़े Multitracking Projects को भी हरी झंडी मिली है. इनसे 224 किमी रेल नेटवर्क बढ़ेगा और 585 गांवों को सीधा फायदा मिलेगा.
रेलवे की बड़ी सौगात! ₹12,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी, 585 गांवों को होगा सीधा फायदा

केंद्र सरकार की कैबिनेट ने आज दो बड़े फैसले लिए हैं, जो आने वाले समय में देश के शहरी और रेल परिवहन नेटवर्क को नई दिशा देने वाले हैं. पहला फैसला Pune Metro Rail Project Phase-2 की Line 4 और Line 4A को मंजूरी देने का है, जबकि दूसरा फैसला महाराष्ट्र और गुजरात में दो बड़े Railway Multitracking Projects को मंजूरी देने का है. इन दोनों निर्णयों से न केवल पुणे शहर बल्कि मुंबई महानगर क्षेत्र, सौराष्ट्र क्षेत्र और गुजरात के कई जिलों को तेजी, सुविधा और आधुनिक कनेक्टिविटी मिलने जा रही है.

Pune Metro Phase-2 एक्सटेंशन को कैबिनेट की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में Pune Metro Phase-2 के तहत Line 4 (Kharadi–Hadapsar–Swargate–Khadakwasla) और Line 4A (Nal Stop–Warje–Manik Baug) को हरी झंडी दे दी गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

दोनों लाइनों की कुल लंबाई 31.636 किलोमीटर होगी, जिसमें 28 पूरी तरह एलीवेटेड स्टेशन शामिल हैं. यह नया नेटवर्क IT हब्स, इंडस्ट्रियल ज़ोन, बिजनेस कॉरिडोर, रेजिडेंशियल इलाकों और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ते हुए पुणे की पूरी मॉडर्न ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदल देगा.

5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Line 4 और 4A का निर्माण अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹9,857.85 करोड़ है, जिसका भार भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियां साझा करेंगी.

शहर के प्रमुख मार्ग होंगे ट्रैफिक-फ्री

ये लाइनें Pune Comprehensive Mobility Plan का हिस्सा हैं और इनका इंटरचेंज Line 1 और Line 2 से भी जोड़ा गया है. Swargate, Nal Stop, Kharadi Bypass और Hadapsar Railway Station जैसे प्रमुख जंक्शनों पर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे Pune के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्ग जैसे Solapur Road, Magarpatta Road, Sinhagad Road, Karve Road और Mumbai–Bengaluru Highway पर ट्रैफिक में भारी कमी आएगी.

रोजाना 11.7 लाख से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

2028 में दोनों लाइनों का कुल अनुमानित दैनिक यात्रीभार 4.09 लाख होगा, जो धीरे–धीरे बढ़कर 2058 में 11.7 लाख से अधिक हो जाएगा.

महाराष्ट्र और गुजरात में 2 बड़े Multitracking Projects को मंजूरी

इस बैठक में कैबिनेट ने केवल मेट्रो को ही नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे के दो महत्वपूर्ण Multitracking Projects को भी मंजूरी दी है. इन दो परियोजनाओं की कुल लागत ₹2,781 करोड़ है.

कौन से रेलवे प्रोजेक्ट मंजूर हुए?

⦁ Devbhumi Dwarka (Okha)–Kanalus Doubling Project — 141 KM
⦁ Badlapur–Karjat 3rd & 4th Line — 32 KM

दोनों प्रोजेक्ट मिलकर भारतीय रेल नेटवर्क को कुल 224 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे.

4 ज़िलों को सीधी कनेक्टिविटी

इन दोनों प्रोजेक्ट्स से महाराष्ट्र और गुजरात के कुल चार जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लगभग 585 गांवों के करीब 32 लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे.

Dwarka को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट

Kanalus–Okha डबलिंग प्रोजेक्ट से Dwarkadhish मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल तक पहुंचना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. इससे सौराष्ट्र क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में तेज वृद्धि होगी.

FAQs

1. कैबिनेट ने कौन-कौन से प्रमुख प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं?
Pune Metro Phase-2 की Line 4 और 4A तथा रेलवे के दो Multitracking Projects—Okha–Kanalus Doubling और Badlapur–Karjat 3rd-4th Line.

2. रेलवे प्रोजेक्ट्स की कुल लंबाई कितनी है?
कुल 224 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ेगा.

3. रेलवे प्रोजेक्ट्स पर कितना खर्च आएगा?
लगभग ₹2,781 करोड़.

4. इससे कितने गांवों और लोगों को फायदा होगा?
585 गांवों के 32 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

5. Badlapur–Karjat परियोजना का क्या महत्व है?
यह मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की क्षमता बढ़ाएगी और दक्षिण भारत की ट्रेनों को तेज व सुगम मार्ग देगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6