2 बड़े रेल प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 3 राज्यों के 7 शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 28 लाख लोगों को होगा फायदा

यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को दो रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इसमें बल्लारी-खिकजाजुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण और कोडरमा-बरकाकाना रेलवे लाइन का विस्तार शामिल है.
2 बड़े रेल प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 3 राज्यों के 7 शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 28 लाख लोगों को होगा फायदा

Railway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने रेलवे मंत्रालय की दो अहम परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है. कुल 6,405 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर की गई इन परियोजनाओं से न केवल रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी बनेंगे.

इन प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

कोडरमा – बरकाकाना डबलिंग (133 किमी)

यह सेक्शन झारखंड के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरता है और पटना और रांची के बीच सबसे छोटा और कुशल रेल मार्ग भी है.

बल्लारी – चिक्कजाजुर डबलिंग (185 किमी)

यह लाइन कर्नाटक के बल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों तथा आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरती है.

इन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के जरिए रेलवे की परिचालन क्षमता और सेवाओं की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार आएगा. ये योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता और समग्र विकास है.

क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क में 318 किमी की बढ़ोतरी होगी. कुल 7 जिलों के 1,408 गांवों की लगभग 28.19 लाख आबादी को सीधे लाभ मिलेगा. इन रूट्स से कोयला, लोहा, स्टील, सीमेंट, खाद, कृषि उत्पाद और पेट्रोलियम जैसी वस्तुओं का परिवहन होगा, जिससे 49 मिलियन टन प्रतिवर्ष अतिरिक्त माल ढुलाई संभव होगी.

इससे 52 करोड़ लीटर तेल की बचत और 264 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी होगी, जो पर्यावरण की दृष्टि से 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है. PM-गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत तैयार इन योजनाओं से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा और लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही और भी आसान हो जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6