&format=webp&quality=medium)
इन शहरों में बनेंगे बुलेट ट्रेन के मेंटिनेंस डीपो (फाइल फोटो)
देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन को चलाने को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHRCL) काफी तेजी से काम कर रहा है. NHRCL ने बुलेट ट्रेन की मेंटिनेंस के लिए तीन डीपो बनाने का फैसला लिया है. ये मेंटिनेंस डीपो साबरमती, सूरत और ठाणे में बनाए जाएंगे. बुलेट ट्रेन के इन मेंटिनेंस डीपो को बिलकुल उसी तरह से बनाया जाएगा जैसे जापान में संदाई और कानाजावा (Sendai and Kanazawa) बने हुए हैं.
समुद्र के अंदर चलेगी बुलेट ट्रेन
मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन में यात्रियों को कई अनोखो अनुभव होंगे. यह देश की पहली रेलवे लाइन होगी जसमें लगभग 07 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के अंदर होगा. समुद्र के अंदर 07 किलोमीटर की एक सुरंग बनाई जाएगी जिसके अंदर से बुलेट ट्रेन गुजरेगी.
बुलेट ट्रेन की यात्रा काफी आरामदायक होगी. इस ट्रेन में कई वाइब्रेशन सेंसर लगे हैं. अंपर दबाव को नियंत्रित करने के खास इंतजाम होंगे. ऐसे में यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह का झटका या कंपन महसूस नहीं होगा. वहीं यात्रियों को ट्रेन के अंदर बेहद खूबसूरत इंटीरियर और बेहद आधुनिक तकनीक से बने शौचालय भी देखने को मिलेंगे.
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कई हैं तीन मुश्किलें
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने में तीन बड़ी मुश्किलें हैं. पहली मुश्किल है कि इस रेलवे रूप पर 21 किलोमीटर सुरंग बनाई जानी है. इस सुरंग का 07 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र में होगा. इसे बनाना काफी मुश्किल काम होगा. वहीं दूसरी सबसे बड़ी चुनौनी वडोदरा से अहमदाबाद के बीच रेलवे लाइन के ऊपर से बुलेट ट्रेन का ट्रैक बनाना होगा. वहीं कुछ हिस्से में वर्तमान रेलवे लाइन के बहुत करीब से बुलेट ट्रेन का ट्रैक गुजरेगा.