&format=webp&quality=medium)
रेल बजट में तीन बिंदुओं पर प्रमुखता से रहेगा जोर (फाइल फोटो)
1 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे. इस बार रेलवे के लिए घोषित किए जाने वाले बजट में ज्यादातर ध्यान तीन बिंदुओं पर दिया जाएगा. खरबों के अनुसार रेल बजट में इस बार प्रमुख रूप से संरक्षा, बेहतर सुविधाएं और गाड़ियों की गति बढ़ाने को लेकर मुख्य रूप से घोषणाएं की जाएंगी.
गाड़ियों की गति बढ़ाने पर होगा जोर
रेल बजट में इस बार गाड़ियों की गति बढ़ाने को ले कर काफी जोर दिया जाएगा. इसके तहत बजट में कुछ सेमी हाई स्पीड गाड़ियों व मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गति को बढ़ाने को ले कर घोषणाएं की जा सकती हैं. रेलवे की आरे से रेलवे के विभिन्न रूाटों का इलेक्ट्रीफिकेशन का काम काफी तेजी से चल रहा है. इसका फायदा गाड़ियों की गति बढ़ाने में मिलेगा. बजट घोषणाओं में कई हाई स्पीड कॉरिडॉर की घोषणा हो सकती है. बजट में गाड़ियों की औसत गति को बढ़ाने को ले कर भी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं.
संरक्षा पर रहेगा जोर
रेलवे की ओर बजट में संरक्षा पर काफी जोर दिया गया है. इसके तहत इस बजट में इस बार ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम, जीपीएस इनेबल ट्रेन ट्रैक सिस्टम, आधुनिक मशीनों से ट्रैक मेंटिनेंस आदि विषयों पर जोर दिया जा सकता है. खरबों के अनुसार इस बजट में सुरक्षित रेल परिचालन को ले कर काफी जोर दिया गया है. ट्रैक व लोको मेंटिनेंस के लिए आधुनिक मशीनों के प्रयोग का प्रावधान भी किया जाएगा.
यात्रियों की सुविधाओं में होगी वृद्धि
रेलवे की ओर से इस बजट में यात्री सुविधाओं को ले कर कई घोषणाएं की जा सकती हैं. इसके तहत स्टेशनों पर एक्सीलेटर, लिफ्ट, वाईफाई, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं आदि का इंतजाम किया जाएगा. वहीं रेल डिब्बों को अपग्रेड करने के काम पर भी जोर दिया जाएगा.