चेन्नई वालों की चांदी! अरक्कोणम-चेंगलपट्टू रेल लाइन के लिए ₹993 करोड़ मंजूर, अब रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, जानें क्या होगा फायदा

चेन्नई में लोकल ट्रेनों से सफर करने वालों और सामान की ढुलाई के लिए एक अच्छी खबर है. जी हां भारतीय रेलवे ने अरक्कोनम से चेंगलपट्टू के बीच 68 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को 'डबल' करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. असल में इस काम पर करीब 993 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
चेन्नई वालों की चांदी! अरक्कोणम-चेंगलपट्टू रेल लाइन के लिए ₹993 करोड़ मंजूर, अब रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, जानें क्या होगा फायदा

अरक्कोनम से चेंगलपट्टू के बीच 68 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को 'डबल' करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

रेल यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भारतीय रेलवे ने दी है. रेल मंत्रालय ने चेन्नई के उपनगरीय नेटवर्क को मजबूती देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है.जी हां केंद्र सरकार ने अरक्कोणम-चेंगलपट्टू (Arakkonam-Chengalpattu) रेलवे लाइन के दोहरीकरण के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे ही दी है. असल में इस काम के लिए करीब ₹993 करोड़ का बजट पास किया गया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम न केवल यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा, बल्कि तमिलनाडु के औद्योगिक विकास को भी नई उड़ान देगा.

क्यों जरूरी था यह प्रोजेक्ट?

अभी तक अरक्कोणम से चेंगलपट्टू के बीच सिंगल लाइन होने की वजह से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था. चूंकि यह रूट चेन्नई के 'रिंग रेल' नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है, तो इसलिए यहां ट्रेनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है.

क्या होगा दोहरीकरण होने के बाद?

  • ट्रेनों की लेटलतीफी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.
  • उपनगरीय (Suburban) ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी.
  • ऑफिस जाने वालों और छात्रों का कीमती समय बचेगा.
  • औद्योगिक हब को मिलेगी 'सुपरफास्ट' रफ्तार

इस प्रोजेक्ट से क्या फायदा होगा?


चेन्नई रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

अरक्कोनम-चेंगलपट्टू के बीच बिछेगी दूसरी पटरी, ₹993 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली

भीड़ से राहत और समय की बचत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अभी यहां सिर्फ एक पटरी (सिंगल लाइन) है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में काफी भीड़ रहती है. इसके साथ ही लाइन डबल होने से ट्रेनें समय पर चलेंगी और देरी कम होने वाली है.

ज्यादा लोकल ट्रेनें

बता दें ति इस रूट पर लोकल ट्रेनों (सबअर्बन सर्विस) की संख्या बढ़ाई जा सकेगी, जिससे रोजाना सफर करने वालों को आसानी होने वाली है.

बिजनेस को बढ़ावा

इस रास्ते से सीमेंट, गाड़ियां (ऑटोमोबाइल) और अनाज जैसी चीजें लाना-ले जाना आसान हो जाएगा.तो इससे फैक्ट्रियों और किसानों दोनों को फायदा होगा.

इंडस्ट्रियल हब को मजबूती

यह रूट महिंद्रा वर्ल्ड सिटी, श्रीपेरंबुदूर और ओरागडम जैसे बड़े औद्योगिक इलाकों को जोड़ता है.इसके साथ ही, पास में बनने वाले नए परंदूर एयरपोर्ट के लिए भी यह रेल लाइन बहुत जरूरी साबित होगी.

मुख्य जानकारीडिटेल अपडेट
प्रोजेक्ट का नामअरक्कोणम-चेंगलपट्टू रेल दोहरीकरण
कुल बजट₹993 करोड़
किसे होगा फायदाडेली पैसेंजर्स और मालगाड़ियों को
औद्योगिक लाभसीमेंट और ऑटोमोबाइल सेक्टर को बूस्ट
बड़ा बदलावक्रॉसिंग का झंझट खत्म, बढ़ेगी रफ्तार

सर्कुलर रेल नेटवर्क का है हिस्सा

आपको बता दें कि वैसे यह रूट चेन्नई के उस खास 'सर्कुलर रेल नेटवर्क' का हिस्सा है जो चेन्नई बीच, तांबरम, चेंगलपट्टू और अरक्कोनम को आपस में जोड़ता है. असल में इस नए प्रोजेक्ट से पूरे चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रेल नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और तेज हो जाएगा.

आपके काम की बात

जी हां रेल मंत्रालय ने अरक्कोणम-चेंगलपट्टू रेलवे लाइन के दोहरीकरण (Doubling) के लिए ₹993 करोड़ मंजूर देने से प्रोजेक्ट से ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म होगी और औद्योगिक केंद्रों को फायदा मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 इस रेल लाइन के डबल होने से आम यात्री को क्या मिलेगा?

अब ट्रेनों को रास्ते में क्रॉसिंग के लिए नहीं रुकना पड़ेगा, जिससे सफर का समय कम होगा और ज्यादा ट्रेनें उपलब्ध होंगी

Q2 क्या इससे टिकट का किराया बढ़ेगा?

यह एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, इसका टिकट की कीमतों से कोई सीधा संबंध नहीं है

Q3 क्या मालगाड़ियों को भी इससे फायदा होगा?

इस रूट पर सीमेंट और गाड़ियों की ढुलाई करने वाली मालगाड़ियों को अब क्लियर रास्ता मिलेगा

Q4 प्रोजेक्ट पूरा होने में कितना समय लगेगा?

बजट मंजूर होने के बाद अब काम में तेजी आएगी, उम्मीद है कि अगले 2-3 सालों में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा

Q5 क्या इस दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा?

नहीं, मौजूदा लाइन पर ट्रेनें चलती रहेंगी और साथ-साथ दूसरी पटरी बिछाने का काम चलता रहेगा

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6