Alert: रेलवे ने दिवाली के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिवाली और छठ पर यात्रियों की मांग की मांग को ध्यान में रखते हुए कुछ और नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. रेलवे ने मांग को देखते हुए ज्यादातर ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलाई हैं.
Alert: रेलवे ने दिवाली के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिवाली और छठ पर यात्रियों की मांग की मांग को ध्यान में रखते हुए कुछ और नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. रेलवे ने मांग को देखते हुए ज्यादातर ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलाई हैं.

मुंबई सेंट्रल से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नम्बर 82905 मुम्‍बई सेन्‍ट्रल-नई दिल्ली सप्ताह में 3 दिन चलाई जाएगी. ट्रेन नम्बर 82905 मुम्‍बई सेन्‍ट्रल सुपर फास्ट ए.सी. सुविधा स्पेशल ट्रेन 20.10.2019 से 31.12.2019 तक हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को शाम 04.00 बजे चलेगी. अगले दिन सुबह 07.55 बजे ये ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी ट्रेन नम्बर 09006 नई दिल्ली-मुम्‍बई सेन्‍ट्रल सुपर फास्ट ए.सी. सुविधा 21.10.2019 से 01.01.2020 तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को दोपहर 02.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06.55 बजे मुम्बई सेन्ट्रल पहुँचेगी. रास्ते में ये ट्रेन सूरत, बडोदरा और कोटा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेग.

train

Add Zee Business as a Preferred Source

बांद्रा टर्मिनस से जम्मू के लिए विशेष ट्रेन
ट्रेन नम्बर 09021 बांद्रा टर्मिनस-जम्‍मूतवी साप्‍ताहिक ए.सी. सुपरफास्‍ट 21.10.2019 से 30.12.2019 तक बांद्रा टर्मिनस से हर सोमवार सुबह 05.10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 03.30 बजे जम्‍मूतवी पहुँचेगी. वापसी में 09022 जम्‍मूतवी -बांद्रा टर्मिनस साप्‍ताहिक ए.सी. सुपरफास्‍ट 23.10.2019 से 01.01.2020 तक जम्‍मूतवी से हर बुधवार दोपहर 02.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी. रास्ते में ये ट्रेन बोरीवली वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई मोधापुर, हिंडौन सिटी, मथुरा जं., नई दिल्‍ली, अम्‍बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी और पठानकोट स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6