रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA बढ़ाने से 13 लाख कर्मचारियों की सैलरी 12500 रु. बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्‍ता) बढ़ाने का ऐलान हुआ.
रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA बढ़ाने से 13 लाख कर्मचारियों की सैलरी 12500 रु. बढ़ी

सरकार ने DA बढ़ाने का किया ऐलान, रेल कर्मचारियों को होगा फायदा (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने दिवाली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्‍ता) बढ़ाने का ऐलान हुआ. इस बार DA में 5% की बढ़ोतरी हुई है. सरकार के इस ऐलान का सीधा फायदा 13 लाख रेल कर्मचारियों को मिलेगा. इस बढ़ोतरी से 7वां वेतनमान पा रहे कर्मचारी की सैलरी में 900 रुपए से लेकर 12500 रुपए महीना तक इजाफा होगा.

रेल कर्मचारियों ने किया स्वागत

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि दिवाली के पहले सरकार की इस घोषणा से रेलवे कर्मचारियों में काफी उत्साह है. लकिन सरकार ने DA का ऐलान करने में काफी देरी की.DA का ऐलान मार्च और सितंबर में होता आया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कर्मचारियों को होगा इतना फायदा

इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को DA में 3 साल में सबसे ज्‍यादा फायदा मिलेगा. अभी सरकारी कर्मचारियों का DA 12 प्रतिशत है. और यह अधिकतम 3% बढ़ा है. जनवरी से जून 2019 के बीच AICPI के आंकड़े में महंगाई बढ़ी है. जून का DA 17.09% रहा है जो दिसंबर के मुकाबले 5% से ज्‍यादा है. इसलिए सरकार ने इतनी बढ़ोतरी की है.

ऐसे कैलकुलेट होता है DA

> जून 2019 : AICPI-316

> कुल 12 महीने : 3673 (301+301+301+302+302+301+307+307+309+312+314+316)/12)-(261.4)*100/ 261.4)

> DA में बढ़ोतरी : 17%-12%=5%

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6