ट्रूकॉलर ने अपने 2022, प्रोडक्ट रोड मैप को Android यूजर्स के लिए जारी किया है. जिसके अनुसार एंड्रॉइड यूजर्स के लिए true caller 5 बेस्ट सर्विसेज जारी करेगा. यह फीचर्स इस साल लॉन्च किए जा सकते हैं. कंपनी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में यह फीचर जारी किए जा सकते हैं. कम्यूनिकेशन ऐप का मानना है कि ये नई चीजें यूजर्स को सेफ्टी प्रोवाइड करेंगी, साथ ही बिना परेशानी के यूजर्स को बेहतर कम्यूनिकेट करने में मदद मिलेगी. आइए जानते हैं इन 5 फीचर्स के बारे में.
1/5Voice Call Launcher एक ऐसा फीचर है जिसके जरिए आप ट्रूकॉलर पर मौजूद सभी कॉन्टेक्ट्स को ढूंढ सकते हैं. सिर्फ एक टैप के साथ आपको true caller पर बात करने के लिए अवेलेबल कॉन्टेक्ट्स की लिस्ट दिखाई दे जाएगी.
2/5ट्रूकॉलर ने कहा कि यूजर्स की मांग पर हम ये फीचर डिलीवर करने जा रहे हैं. जिसके चलते अब यूजर्स अपने टेक्स्ट SMS में प्रोटेक्शन की एक एक्स्ट्रा लेयर ऐड कर पाएंगे. अब ANDROID यूजर्स पासकोड इनेबल कर पाएंगे. और अगर आपके फोन में बायोमेट्रिक, फिंगरप्रिंट की सुविधा है तो आप इसे भी यूज कर पाएंगे.
3/5सभी प्रकार के जरूरी बिजनेस के लिए कॉल एक महत्वपूर्ण जरिया है. इस बात को समझते हुए TRUE CALLER ने अब पहले से ज्यादा कॉल लॉग्स को स्टोर करने का फीचर जारी करने की बात कही है. जहां पहले यूजर्स सिर्फ 1,000 एंट्री तक स्टोर कर सकते थे, वहीं अब 6,400 कॉल तक कर पाएंगे.
4/5अब आप true caller के जरिए कॉल करने पर कॉल रीजन भी ऐड कर पाएंगे. अगर आप किसी यूजर को कॉल करते हैं और वो कॉल नहीं उठाते हैं तो आप कस्टमाइज मैसेज के जरिए उन्हें कॉल से जुड़ी जानकारी दे पाएंगे. जैसे की कॉल अर्जेंट होने पर आप नोटीफिकेशन दे पाएंगे.
5/5अब आप ट्रूकॉलर के जरिए वीडियो calling की सुविधा को और भी exciting बनाने के लिए फेस filter का यूज कर पाएंगे. लेकिन ध्यान रखें इन सभी फीचर्स का फायदा उठाने के लिए आपको ट्रूकॉलर का लेटेस्ट version अपडेट करना होगा.