हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं. पेट्रोल-डीजल के वाहन चलाना अब जेब पर भारी पड़ रहा है. इसको देखते हुए ग्राहकों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. लोग झिझक छोड़कर इन कारों को खरीद रहे हैं. आइए जानते हैं कि देश में सबसे लोकप्रिय ई-कारें कौन सी हैं? और वो सिंगल चार्जिंग में कितनी दूर चलती हैं?
1/4देश में सबसे पसंद की जाने वाली कारों में पहले नंबर पर टाटा की नेक्सॉन ईवी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है. ये कार एक बार सिंगल चार्ज में 312 कार तक चल सकती है.
2/4इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में दूसरा नाम भी टाटा की टिगोर का है. 11.99 लाख एक्सशोरूम कीमत वाली टिगोर एक सेडान कार है. जो सिंगल चार्ज में 213 किमी चल सकती है.
3/4हुंडई की भी एक इलेक्ट्रिक कार है. इस कार का नाम कोना EV है. 23.79 लाख रुपए एक्सशोरूम कीमत वाली कोना एक बार सिंगल चार्ज में 452 किमी का सफर तय कर सकती है.
4/4मिड रेंज कार में एमजी हेक्टर में MG ZS EV कार का नाम है. इस कार की कीमत 21 लाख रुपए है. ये इसका एक्सशोरूम रेट है. ये एक सिंगल चार्ज में 340 किमी तक सफर तय कर सकती है.