रिटायरमेंट के बाद पैसों की बारिश! एकमुश्त रकम के साथ हर महीने पाएं पेंशन, ये है 3 सरकारी मास्टर प्लान

बुढ़ापे में फाइनेंशियल सेफ्टी के लिए SIP+SWP, NPS और EPFO जैसी स्कीमें सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. ये स्कीम आपको बड़े रिटायरमेंट फंड के साथ हर महीने स्थिर इनकम भी देती हैं. जी हां टाइम रहते सही निवेश करें और सुरक्षित फ्यूचर बनाएं.
रिटायरमेंट के बाद पैसों की बारिश! एकमुश्त रकम के साथ हर महीने पाएं पेंशन, ये है 3 सरकारी मास्टर प्लान

अपनी रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को सेफ बनाने के लिए के लोग जवानी से ही पैसे बचाना शुरू कर देते हैं. असल में बुढ़ापा की सबसे बड़ी सेफ्टी मनी ही होती है. इसलिए अगर टाइम रहते सही फाइनेंशियल प्लानिंग न की जाए, तो फिर रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग पैसों के लिए दूसरों पर डिपेंडेंट होने लगते हैं, जिस कारण से कई बार परेशानी भी झेलना पड़ जाता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि आज के टाइम में कई ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम मार्केट में मौजूद हैं, जो ना केवल आपके लिए लाखों का रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकती हैं, बल्कि हर मंथ की मंथली इनमक भी दे सकती हैं.तो बस जरूरत है थोड़ा अनुशासन और सही प्लानिंग की.ऐसे में अब यहां जानिए तीन ऐसी बेस्ट स्कीमों के बारे में, जो आपकी Old Age की लाइफ को पूरी तरह सुरक्षित और टेंशन फ्री बनाएं...ये स्कीम बताती हैं कैसे अगर एकमुश्त फंड है तो आने वाला कल सेफ हो सकता है.

1. SIP + SWP स्ट्रैटेजी: एक प्लान, दो फायदे

रिटायरमेंट प्लानिंग में आज सबसे ज्यादा फेमस ऑप्शन है SIP + SWP स्ट्रैटेजी.
यह प्लानिंग आपकी जॉब के टाइम फंड बनाने और रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम पाने, दोनों काम एक साथ करती हैय

Add Zee Business as a Preferred Source

SIP कैसे मदद करती है?

SIP (Systematic Investment Plan) में नौकरी के दौरान हर महीने थोड़ी-थोड़ी राशि म्यूचुअल फंड्स में निवेश करेंगे.
20–30 साल की SIP में कंपाउंडिंग की ताकत से एक बड़ा कॉर्पस तैयार होता है.
एसआईपी का मैच्योरिटी का पैसा आपका रिटायरमेंट फंड बनता है.

SWP क्या करता है?

रिटायर होने के बाद इसी कॉर्पस से SWP (Systematic Withdrawal Plan) चालू करते हैं.
इसमें हर महीने एक फिक्स राशि आपके बैंक अकाउंट में आ जाती है.
SWP का अनुमानित रिटर्न लगभग 7–8% के आसपास माना जाता है.

क्यों यह प्लानिंग बुढ़ापे के लिए बेहतरीन होगी?

  • आपको लाइफटाइम इनकम स्ट्रीम मिल जाती है.
  • जरूरत के हिसाब से मंथली विड्रॉल तय कर सकते हैं.
  • फंड खत्म न हो,इसका ध्यान सही प्लानिंग से रखा जा सकता है.
  • 20 साल SWP चलने के बाद भी अगर कॉर्पस बचता है तो आप इसे बढ़ा सकते हैं या एकमुश्त निकाल सकते हैं.
  • तो यह प्लानिंग उन लोगों के लिए बेहतरीन होती है, जो रिटायरमेंट के बाद रेगुलर पेंशन जैसी इनकम चाहते हैं.

2. NPS: सेफ पेंशन और बड़ा रिटायरमेंट फंड

NPS (National Pension System) सरकार की तरफ से चल रही एक भरोसेमंद पेंशन स्कीम है.
इसमें कोई भी भारतीय नागरिक इन्वेस्टमेंट कर सकता है.

NPS क्यों जरूरी है?

ये मार्केट-लिंक्ड स्कीम है, इसलिए लॉन्ग टाइम में अच्छा रिटर्न देती है.
60 साल की उम्र में आपको कुल जमा राशि का करीब 60% एकमुश्त मिल जाता है.
बचा हुआ 40% जरूरीतौर से एन्युटी में जाता है, जिससे हर महीने पेंशन मिलती है
NPS में मिली पेंशन पूरी तरह सेफ मानी जाती है.

आपकी पेंशन कितनी होगी?

यह आपकी एन्युटी प्लान,जमा राशि औरचुने गए प्रतिशत पर निर्भर करता है.अगर कोई लगातार 20–30 साल NPS में इन्वेस्ट करता है, तो रिटायरमेंट पर वह बहुत मजबूत फंड और पेंशन दोनों पा सकता है.


3. EPFO: सैलरीड लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद रिटायरमेंट सिक्योरिटी

  • अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, तो हर मंथ आपकी सैलरी से कटने वाला पैसा EPF में जाता है.
  • EPFO दो हिस्सों में पैसा जमा करता है-
  • EPF (Employee Provident Fund)
  • EPS (Employee Pension Scheme)

EPF क्यों जरूरी है?

यह सबसे फिक्स और सेफ रिटायरमेंट फंड बनाता है.
ब्याज हर साल जोड़ा जाता है, जिससे कॉर्पस लगातार बढ़ता है.
नौकरी के दौरान आप चाहे तो VPF (Voluntary PF) में एक्स्ट्रा योगदान कर सकते हैं, जिससे फंड कई गुना बढ़ सकता है.

EPS यानी पेंशन कैसे मिलती है?

अगर आप 10 साल तक लगातार EPF में योगदान करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद आप पेंशन के हकदार बनेंगे.
पेंशन का अमाउंट आपके EPS योगदान और सेवा टेन्योर पर तय होता है.

बुढ़ापा चिंता का नहीं, सुकून का होना चाहिए

  • अगर रिटायरमेंट को एक दम टेंशन फ्री और सेफ बनाना है, तो केवल सेविंग्स काफी नहीं है, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट भी जरूरी है.
  • SIP + SWP, NPS और EPFO ऑप्शन मिलकर आपके लिए ऐसा रिटायरमेंट प्लान बनाते हैं.
  • इन तीनों से बड़ा एकमुश्त फंड तैयार करता है.
  • हर महीने की पेंशन जैसी स्थिर इनकम देता है.
  • बुढ़ापे में फाइनेंशियल आत्मनिर्भरता तय करता है.
  • अच्छा रिटायरमेंट स्कीम से बनता है, किस्मत से नहीं,आज से शुरुआत करें, भविष्य खुद सुंदर हो जाएगा.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 Best FAQs

1. SIP+SWP स्ट्रैटेजी क्या है और कैसे काम करती है?
SIP से लंबी अवधि में बड़ा फंड बनता है, जबकि SWP से रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय राशि आपके बैंक खाते में आती है.

2. क्या SWP में मिलने वाली इनकम लाइफटाइम चलती है?
नहीं, SWP की इनकम तब तक मिलती है जब तक फंड उपलब्ध है। फंड खत्म होते ही SWP बंद हो जाता है.

3. NPS में रिटायरमेंट के समय कितना पैसा मिलता है?
60% राशि एकमुश्त मिलती है और 40% अनिवार्य रूप से एन्युटी में जाती है, जिससे हर महीने पेंशन मिलती है.

4. EPFO से पेंशन पाने के लिए क्या जरूरी है?
कम से कम 10 साल तक EPF में लगातार योगदान करना आवश्यक है.

5. क्या VPF बढ़ाने से रिटायरमेंट फंड बढ़ता है?
हाँ, VPF में अधिक योगदान करने से ब्याज के साथ आपका EPF बैलेंस तेजी से बढ़ता है और रिटायरमेंट फंड मजबूत होता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6