LIC में पैसा लगाने से पहले दिमाग में बैठा लें ये 5 सबसे बड़ी बातें, वरना कहीं डूब ना जाए सारा मुनाफा!

एलआईसी पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट सेफ और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां आपके पैसे और क्लेम को खतरे में डाल सकती हैं.तो जानिए वे 5 बड़ी मिस्टेक्स जिनसे बचकर आप नुकसान से बच सकते हैं और अपने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं.
LIC में पैसा लगाने से पहले दिमाग में बैठा लें ये 5 सबसे बड़ी बातें, वरना कहीं डूब ना जाए सारा मुनाफा!

LIC जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी...ये लाइन तो बचपन से हम सभी सुनते ही आ रहे हैं, असल में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) भारत में सबसे भरोसेमंद और फेमस इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में से एक है. लोग अपनी मेहनत की कमाई को एलआईसी की पॉलिसी में लगाते हैं ताकि आने वाला कल सेफ रहे और अच्छा रिटर्न मिल सके.लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पॉलिसी का क्लेम रिजेक्ट हो जाता है या नुकसान होता है.तो जानें कि एलआईसी में इन्वेस्टमेंट करते समय किन 5 बड़ी मिस्टेक से बचना चाहिए, ताकि आपका पैसा सेफ रहे और आपको पूरा फायदा मिल सके.

एलआईसी में इन्वेस्टमेंट क्यों करना बेस्ट होता है?

LIC की पॉलिसी ना केवल बीमा देती है, बल्कि सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट का भी मौका देती है. यह आपकी फैमिली को फाइनेंशियल सेफ्टी देती है और फ्यूचर के लिए फंड बनाने में मदद करती है, लेकिन अगर आप सही जानकारी और सावधानी के साथ इन्वेस्ट नहीं करते, तो आपका पैसा फंस सकता है या क्लेम मिलने में दिक्कत हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- PM Modi के बारे में 8 अनसुने Facts!

LIC इन्वेस्टमेंट की 5 बड़ी गलतियां और उनसे बचने के ऑप्शन

1. गलत या अधूरी जानकारी देना

  • गलती: कई लोग पॉलिसी लेते टाइम अपनी सेहत, आदतें (जैसे धूम्रपान, शराब) या पुरानी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, हाई BP) की जानकारी छिपा लेते हैं, असल में लोग सोचते हैं कि इससे प्रीमियम कम होगा.
  • नुकसान: क्लेम के समय LIC मेडिकल और पर्सनल रिकॉर्ड चेक करती है, तो अगर आपकी दी गई जानकारी गलत पाई गई, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.
  • बचाव: हमेशा पूरी और सही जानकारी दें और भले ही प्रीमियम थोड़ा ज्यादा हो, लेकिन इससे आपका क्लेम सेफ रहेगा.

2. प्रीमियम टाइम पर ना भरना

  • गलती: कई लोग प्रीमियम समय पर नहीं भरते, जिससे पॉलिसी बंद (लैप्स) हो जाती है.
  • नुकसान: अगर पॉलिसी बंद हो गई, तो उस समय कोई क्लेम नहीं मिलेगा और इसे दोबारा चालू करने के लिए फाइन और ब्याज देना पड़ सकता है.
  • बचाव: प्रीमियम की तारीख का रिमाइंडर सेट करें. आप ऑटोमैटिक पेमेंट (ECS) या ऑनलाइन पेमेंट सेट करें ताकि प्रीमियम समय पर जमा हो.

3. गलत पॉलिसी चुनना

  • गलती: लोग बिना समझे ऐसी पॉलिसी ले लेते हैं, जो उनकी जरूरतों के लिए सही नहीं होती. जैसे, अगर आपको केवल बीमा चाहिए, लेकिन आप निवेश वाली पॉलिसी ले लेते हैं.
  • नुकसान: गलत पॉलिसी से रिटर्न कम मिल सकता है या आपकी जरूरतें पूरी नहीं होंगी.
  • बचाव: अपनी जरूरत समझें, ऐसे में अगर आपको बीमा चाहिए, तो टर्म इंश्योरेंस लें. अगर निवेश चाहिए, तो ULIP या Endowment पॉलिसी चुनें. LIC एजेंट या फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

4. नॉमिनी की जानकारी गलत या अधूरी देना

  • गलती: कई लोग नॉमिनी (जो आपके बाद पैसे लेगा) का नाम नहीं देते या गलत/पुरानी जानकारी देते हैं.
  • नुकसान: अगर नॉमिनी की जानकारी गलत है, तो क्लेम के समय परिवार को कानूनी दिक्कत हो सकती है.
  • बचाव: पॉलिसी लेते समय नॉमिनी का नाम, रिश्ता और सही जानकारी दें,तो अगर शादी या परिवार में बदलाव हो, तो नॉमिनी की जानकारी अपडेट करें.

5. पॉलिसी की शर्तें न समझना

  • गलती: लोग पॉलिसी के नियम और शर्तें (जैसे लॉक-इन पीरियड, सरेंडर वैल्यू) नहीं पढ़ते हैं.
  • नुकसान: अगर आप पॉलिसी बीच में बंद करते हैं, तो आपको नुकसान हो सकता है। कुछ पॉलिसी में शुरुआती सालों में रिटर्न बहुत कम मिलता है.
  • बचाव: पॉलिसी के कागजात ध्यान से पढ़ें और अगर कुछ समझ न आए, तो LIC एजेंट से पूछें.साथ ही लंबे समय तक निवेश करने की प्लानिंग बनाएं.

LIC में इन्वेस्टमेंट के कुछ फायदों को भी जानें और समझें

  • सेफ्टी: LIC सरकार समर्थित है, इसलिए आपका पैसा सुरक्षित है.
  • बीमा और निवेश: यह आपके परिवार को सेफ देता है और सेविंग्स बढ़ाने में हेल्प करता है.
  • टैक्स छूट: सेक्शन 80C के तहत प्रीमियम पर 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है.

कुछ जरूरी सावधानियां

  • सही जानकारी: हमेशा अपनी सेहत, आय और आदतों की सही जानकारी दें.
  • लंबी अवधि: LIC पॉलिसी लंबे समय (10-20 साल) के लिए अच्छी होती है.
  • पॉलिसी चेक करें: हर साल अपनी पॉलिसी की स्थिति और प्रीमियम का रिव्यू करें.
  • एजेंट पर भरोसा: सिर्फ भरोसेमंद LIC एजेंट या सलाहकार से पॉलिसी लें.

सही जानकारी और सावधानी से LIC में निवेश करने से आप नुकसान से बच सकते हैं और अच्छा रिटर्न पा सकते हैं

LIC के लिए सबसे जरूरी बातें

तो अब आप समझ गए होंगे कि LIC में निवेश एक सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन है, लेकिन गलतियां आपका पैसा और मेहनत बर्बाद कर सकती हैं. सही जानकारी देना, समय पर प्रीमियम भरना, सही पॉलिसी चुनना, नॉमिनी की जानकारी अपडेट करना और नियम-शर्तें समझना बहुत जरूरी है. इन 5 गलतियों से बचकर आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं और अपने परिवार का भविष्य मजबूत कर सकते हैं.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

FAQs

Q1. LIC में निवेश करते समय सबसे बड़ी गलती कौन सी होती है?
सबसे बड़ी गलती गलत या अधूरी जानकारी देना है, जिससे क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.

Q2. प्रीमियम समय पर न भरने से क्या नुकसान होता है?
समय पर प्रीमियम न भरने से पॉलिसी लैप्स हो जाती है और क्लेम का फायदा नहीं मिलता.

Q3. सही पॉलिसी कैसे चुनें?
अपनी जरूरत और लक्ष्य को देखकर टर्म प्लान, ULIP या एंडॉवमेंट प्लान चुनें और विशेषज्ञ से सलाह लें.

Q4. नॉमिनी की गलत जानकारी से क्या दिक्कत होती है?
गलत या अधूरी जानकारी क्लेम सेटलमेंट में परिवार को कानूनी परेशानी में डाल सकती है.

Q5. LIC पॉलिसी की शर्तें समझना क्यों जरूरी है?
शर्तें न समझने से बीच में सरेंडर या लॉक-इन पीरियड जैसी वजहों से आर्थिक नुकसान हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6