&format=webp&quality=medium)
भारत में लोगों की क्रेडिट हेल्थ पर एक रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. “How India Checked Credit Score” नाम की इस रिपोर्ट में साफ हो गया है कि बड़े शहरों में लोगों की क्रेडिट अवेयरनेस लगातार बढ़ रही है.
इस रिपोर्ट का आधार 710 शहरों से जुटाए गए 47 लाख प्रतिभागियों का डेटा है. 30 दिनों तक चली इस स्टडी का मकसद यह देखना था कि कौन-सा शहर सबसे ज्यादा क्रेडिट-हेल्दी है और किन जगहों पर लोग क्रेडिट स्कोर को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर हैं.
पैसाबाजार की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सबसे क्रेडिट-हेल्दी शहर साबित हुआ. यहां 46% प्रतिभागियों का क्रेडिट हेल्थ अच्छा निकला. औसत क्रेडिट स्कोर 746 रहा, जो देश में सबसे ज्यादा है. इससे साफ है कि दिल्ली के लोग क्रेडिट कार्ड, लोन और फाइनेंशियल डिसिप्लिन को लेकर बाकी शहरों से ज्यादा सजग हैं.
दिल्ली के बाद पुणे और केरल का नाम आता है. पुणे में 44% प्रतिभागियों का औसत स्कोर 744 रहा. वहीं केरल के 43% लोगों का औसत स्कोर 745 दर्ज किया गया. ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली की तरह पुणे और केरल के लोग भी क्रेडिट हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हैं.
चौथे नंबर पर चंडीगढ़ रहा. यहां 43% प्रतिभागियों का औसत स्कोर 744 रहा. दिल्ली, पुणे, केरल और चंडीगढ़- ये चारों शहर इस रिपोर्ट में भारत के सबसे हेल्दी क्रेडिट शहर बने.
स्टडी के दौरान सबसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर 900 में से 861 रहा. यह 5 प्रतिभागियों ने हासिल किया और ये देशभर के अलग-अलग शहरों से थे. इनमें बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, केरल और पुणे जैसे शहर हैं. दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 859 चेन्नई के एक प्रतिभागी ने हासिल किया. यह बताता है कि बेहतरीन क्रेडिट स्कोर सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं हैं.
इस स्टडी में मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ सबसे ज्यादा एक्टिव शहर साबित हुए. इन 3 शहरों से करीब 15 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यानी देशभर की कुल भागीदारी का बड़ा हिस्सा इन तीनों शहरों से ही आया.
स्टडी से एक और दिलचस्प पहलू सामने आया. कुल प्रतिभागियों में से 50% से ज्यादा मिलेनियल आयु वर्ग (29-44 साल) के थे. महिलाओं की भागीदारी 8% रही. इनमें से करीब एक-तिहाई महिलाएं दक्षिण भारतीय शहरों से थीं. खासकर चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु सबसे आगे रहे.
इस रिपोर्ट से साफ है कि भारत में अब लोग क्रेडिट स्कोर को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो रहे हैं. दिल्ली, पुणे, केरल और चंडीगढ़ जैसे शहर टॉप पर हैं, वहीं छोटे शहरों से भी शानदार स्कोर सामने आए हैं. आने वाले समय में क्रेडिट स्कोर की जागरूकता और बढ़ेगी, जिससे लोगों की फाइनेंशियल हेल्थ भी मजबूत होगी.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
दिल्ली सबसे क्रेडिट-हेल्दी शहर रहा.
861, जो 5 प्रतिभागियों ने हासिल किया.
दिल्ली, पुणे, केरल और चंडीगढ़.
कुल 8%, जिनमें से एक-तिहाई दक्षिण भारत से थीं.
मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)