7 Free Government Benefits: 7 सरकारी फ्री वाली बेस्ट Schemes, जिनका बेनेफिट्स आधे भारतीय लेना जाते हैं भूल! क्या लिस्ट में आपकी कोई स्कीम?

India Government Schemes 2026 में आयुष्मान भारत से ₹5 लाख इलाज, PMAY में ₹2.67 लाख सब्सिडी, मुद्रा लोन, सुकन्या योजना, NSP, उज्ज्वला और पीएम किसान जैसी 7 बड़ी योजनाएं शामिल हैं.तो जानें पात्रता, फायदे और कैसे उठाएं सीधा लाभ.
7 Free Government Benefits: 7 सरकारी फ्री वाली बेस्ट Schemes, जिनका बेनेफिट्स आधे भारतीय लेना जाते हैं भूल! क्या लिस्ट में आपकी कोई स्कीम?

7 Free Government Benefits

India Government Schemes 2026: भारत एक ऐसा देश है जहां सरकार देश के आम आदमी की जेब और लाइफ को आसान बनाने के लिए हर साल अरबों रुपये खर्च करती है. लेकिन जागरूकता की कमी के कारण लोग इन फायदों का लाभ ही नहीं उठा पाते. तो कुछ लोग इसे 'सरकारी कागजी कार्रवाई' समझकर छोड़ देते हैं, तो कुछ को पता ही नहीं होता कि वे इन स्कीम के हकदार हैं.तो आज हम आपको उन 7 सरकारी स्कीम के के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर के बजट से लेकर आपके बच्चों के फ्यूचर तक को बदल सकते हैं.

7 फ्री सरकारी फायदे जिन्हें भारतीय कभी इस्तेमाल नहीं करते हैं

1. आयुष्मान भारत (PM-JAY): ₹5 लाख का 'हेल्थ कवच' मिलेगा

Add Zee Business as a Preferred Source
  • अचानक आई बीमारी किसी भी मिडिल क्लास को गरीबी रेखा के नीचे धकेल सकती है.
  • आयुष्मान भारत स्कीम के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का फ्री इलाज मिलता है.
  • इसमें कैंसर से लेकर हार्ट रोग जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है.
  • अगर आपके पास 'आयुष्मान कार्ड' नहीं है, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पात्रता चेक करें.
  • यह कार्ड देश के हजारों प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में 'कैशलेस' सुविधा देता है.

2. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): घर खरीदने पर ₹2.67 लाख की मदद मिलेगी

  • अपना घर हर किसी का सपना होता है, लेकिन होम लोन की ब्याज दरें कमर तोड़ देती हैं.
  • PMAY के तहत सरकार पहली बार घर खरीदने वालों को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी (CLSS) देती है.
  • मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को उनके होम लोन पर ₹2.67 लाख तक की सीधी सब्सिडी मिल जाती है.
  • साफ है इससे आपका लोन अमाउंट और EMI दोनों कम हो जाते हैं.best scheme

3. मुद्रा लोन (PMMY): बिना गारंटी के ₹10 लाख का बिजनेस फंड

  • छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन बैंक गारंटी नहीं है? तो मुद्रा योजना इसी समस्या का समाधान है.
  • इसमें 'शिशु', 'किशोर' और 'तरुण' तीन पार्ट में लोन मिलता है.
  • ₹10 लाख तक के इस लोन के लिए आपको अपनी जमीन या सोना गिरवी रखने की जरूरत नहीं है.
  • इसके लिए सरकार खुद आपकी गारंटी लेती है.

4. सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों के लिए 'टैक्स-फ्री' करोड़पति फंड

  • अगर आपके घर में 10 साल से कम उम्र की बेटी है, तो यह योजना आपके लिए 'वरदान' है.
  • फिलहाल इसमें बैंक एफडी से कहीं ज्यादा ब्याज मिलता है.
  • इसमें जमा किया गया पैसा, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों 100% टैक्स-फ्री हैं.
  • यह स्कीम बेटी की हाई एजूकेशन और शादी के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने का सबसे सेफ ऑप्शन है.

सरकारी योजनाओं का तुलनात्मक चार्ट: एक नजर में

योजना का नाममुख्य लाभकिसे मिलेगा फायदा?
आयुष्मान भारत₹5 लाख तक मुफ्त इलाजकम आय वाले परिवार
पीएम किसान₹6,000 सालाना आर्थिक सहायतापंजीकृत किसान
उज्ज्वला योजनामुफ्त गैस कनेक्शन + सब्सिडीग्रामीण / BPL महिलाएं
PMAY₹2.67 लाख तक होम लोन सब्सिडीपहली बार घर खरीदने वाले लोग


5. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP): छात्रों के लिए 'मनी मैग्नेट' समझें

  • हजारों छात्र केवल पैसे की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं, जबकि **NSP पोर्टल पर 100 से ज्यादा छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं.
  • स्कूल से लेकर पीएचडी तक के छात्र, खासकर अल्पसंख्यक, दलित और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र यहां से सालाना लाखों रुपये की मदद पा सकते हैं.
  • हालांकि बस आपको समय पर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है.

6. पीएम उज्ज्वला योजना: मुफ्त गैस और सुरक्षित रसोई

  • ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी धुएं में खाना बनाने को मजबूर हैं.
  • उज्ज्वला योजना के तहत सरकार न केवल मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देती है.
  • वैसे इसके लिए सरकार रिफिल पर भारी सब्सिडी भी प्रदान करती है.
  • अब 2.0 वर्जन में सरकार ने उन लोगों के लिए भी नियम आसान कर दिए हैं जिनके पास 'निवास प्रमाण पत्र' (Address Proof) की कमी है.best scheme

7.पीएम किसान: किसानों को सालाना मदद

  • PM-किसान खेती किसानी के लिए बेस्ट स्कीम है.
  • इसमें सरकार सालाना ₹6,000 की नकद सहायता देती है.
  • हर तीन महीने पर 2,000 रुपए की किस्त सरकार किसान को देती है.
  • ये स्कीम ग्रामीण विकास की नींव मानी जाती है.

आप जागरूक बनें और सरकारी स्कीम का लाभ उठाएं

सरकारी योजनाएं केवल फाइलों में नहीं होतीं है.असल में येआपके बैंक खाते और जीवन तक पहुमचने के लिए बनी हैं.इन 7 स्कीम्स में से अगर आप एक का भी सही इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है.तो फिर इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें, क्योंकि आज की तारीख में 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) ही असली चाबी है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6