Largest Gold Mines: इस खदान से हर साल निकलता है ढेर सारा सोना! जानें दुनिया की सबसे अमीर गोल्ड माइन्स कहां हैं?

Largest Gold Mines in World: जानिए दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड माइन्स कहां हैं. अमेरिका की Nevada Gold Mines से हर साल 100 टन सोना निकलता है, जबकि South Africa की South Deep Mine में 900 टन से ज्यादा गोल्ड रिजर्व मौजूद है.
Largest Gold Mines: इस खदान से हर साल निकलता है ढेर सारा सोना! जानें दुनिया की सबसे अमीर गोल्ड माइन्स कहां हैं?

सबसे बड़ी गोल्ड माइन को  तीन तरह से देखना होगा. पहला उत्पादन के हिसाब से, दूसरा सिंगल माइन और तीसरा गोल्ड रिजर्व के हिसाब से (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

Largest Gold Mines in World: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जिस धातु के लोग दीवाने हैं वो है सोना. गोल्ड को सालों साल से एक रूतबे, सुरक्षा और निवेश का सबसे बड़ा पैमाना माना गया है. भारत में शादियों से लेकर त्योहारों तक में गोल्ड का क्रेज लोगों के बीच खूब देखा जाता है. लेकिन अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक गोल्ड ना खरीदने की अपील की है, जिसके बाद से लोग अब गोल्ड के बारे में और ज्यादा सर्च कर रहे हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह सोना आता कहां से है? दुनिया की वह कौन सी जगह है जहां से इतना सोना निकलता है कि पूरी दुनिया की डिमांड पूरी हो जाती है? तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कीमती गोल्ड माइन्स के बारे में.

पहले एक नजर में समझ लें खबर

  • अमेरिका की नेवादा गोल्ड माइंस दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड माइनिंग कॉम्प्लेक्स है
  • नेवादा से हर साल करीब-करीब 100 टन सोना निकलता है
  • इंडोनेशिया की ग्रासबर्ग खदान दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल गोल्ड माइन मानी जाती है
  • South Africa की South Deep Mine में 900 टन से ज्यादा गोल्ड रिजर्व है
  • चीन तो दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश माना जाता है

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड माइन कौन सी है?


दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड माइन्स सिर्फ सोना ही नहीं निकालतीं, बल्कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था, गोल्ड प्राइस और निवेश बाजार पर भी असर डालती हैं.असल में इन्हीं माइन्स से दुनिया की गोल्ड सप्लाई का बड़ा हिस्सा आता है.

Nevada Gold Mines, अमेरिका,जहां हर साल निकलता है 100 टन सोना

दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड माइनिंग कॉम्प्लेक्स

अमेरिका के Nevada में मौजूद यह कोई एक खान नहीं, बल्कि कई माइन्स का एक बड़ा सा नेटवर्क है

खास बातें

  • सालाना उत्पादन: करीब 90-100 टन
  • लोकेशन: Nevada, USA
  • ऑपरेशन स्केल: दुनिया में सबसे बड़ा

यह माइनिंग सिस्टम इतना विशाल है कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्रोडक्शन हब माना जाता है

Grasberg Mine, इंडोनेशिया जहां पहाड़ों में छिपा सोने का खजाना

दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल गोल्ड माइन

Indonesia के पापुआ इलाके में मौजूद ग्रासबर्ग खदान सोने और तांबे दोनों के लिए मशहूर है

खास बातें

  • सालाना प्रोडक्शन: करीब 7-10 लाख औंस के आसपास
  • कॉपर प्रोडक्शन में भी दुनिया में टॉप माइन्स में शामिल
  • ऊंचाई और मौसम के कारण खुदाई बेहद टफ होती है

कहा जाता है कि यह खान इतनी बड़ी है कि अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है

South Deep Gold Mine, दक्षिण अफ्रीका जहां जमीन के नीचे 900 टन सोना

सबसे बड़ा Gold रिजर्ब

दक्षिण अफ्रीका की साउथ डीप माइन दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड रिजर्व वाली माइंस में गिनी जाती है

डिटेलआंकड़ा
अनुमानित रिजर्व900 टन के आसापास
गहराई3000 मीटर के करीब
लोकेशनJohannesburg के पास

असल में ये ही दुनिया की सबसे गहरी गोल्ड माइन्स में भी शामिल है

Gold Production में कौन सा देश नंबर-1 है?

चीन का दबदबा

  • भले ही सबसे बड़ी खान अमेरिका या इंडोनेशिया में हो, लेकिन चीन गोल्ड का राजा है
  • असल में चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोना बनाने वाला देश है
  • इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया,रूस या फिर कनाडा जैसे देशों का नंबर आता है

भारत में सोने का क्या हाल है?

  • भारत में सोने की डिमांड दुनिया में सबसे ज्यादा देशों में गिनी जाती है, लेकिन उत्पादन बहुत कम है
  • Kolar Gold Fields (KGF), कर्नाटक कभी भारत की सबसे फेमस गोल्ड माइन थी, लेकिन अब वहां खनन ना के बराबर रह गया है.
  • असल में आज भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना इंपोर्ट करता है
gold

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अब गोल्ड केवल गहना ही नहीं है, ग्लोबल संपत्ति है
  • वर्ल्ड की बड़ी माइन्स गोल्ड की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं
  • गोल्ड सप्लाई घटने या Mining Cost बढ़ने से सोने के दाम बढ़ सकते हैं

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड माइन्स

गोल्ड माइनदेशखासियत
Nevada Gold Minesअमेरिकासबसे बड़ा माइनिंग कॉम्प्लेक्स
Grasberg Mineइंडोनेशियासबसे बड़ी Single Gold Mine
South Deep Mineदक्षिण अफ्रीकासबसे बड़ा Gold Reserve

भारत में गोल्ड माइंस

  • भारत में सोने के उत्पादन में कर्नाटक सबसे आगे है
  • देश के कुल सोने के भंडार का 88% से भी अधिक हिस्सा अकेले कर्नाटक राज्य में ही केंद्रित है
  • आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रामगिरी और कुरनूल के जोंनागिरी में सोने के कुछ भंडार हैं
  • आंध्र प्रदेश के जोंनागिरी में भी निजी गोल्ड माइन शुरू होने का प्रोसेस चल रहा है
  • झारखंड के सिंहभूम जिले और सुवर्णरेखा नदी की रेत (अलुवियल गोल्ड) में भी सोने के अंश मिलते हैं
  • हाल के रिसर्च में राजस्थान के बांसवाड़ा और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी सोने के भंडार मिले हैं

आपके काम की बात

आपको बता दें कि गोल्ड केवल एक गहना नहीं है, बल्कि ग्लोबल इकॉनमी की बैकबोन मानी जाती है. असल में नेवादा से लेकर ग्रासबर्ग तक की ये खदानें न केवल हजारों लोगों को रोजगार भी देती हैं.लेकिन अब पीएम मोदी के गोल्ड ना खरीदने की अपील का असर ज्वैलर्स के बिजनेस पर पड़ सकता है. देखना होता गोल्ड ना खरीदने की अपील के असर से गोल्ड के प्राइस कम होते हैं कि नहीं.(Disclaimer: यह जानकारी उपलब्ध आधिकारिक डेटा और माइनिंग रिपोर्ट्स पर आधारित है,उत्पादन के आंकड़े हर साल माइनिंग ऑपरेशंस के आधार पर बदल सकते हैं)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील क्यों की?

ताकि देश का पैसा बाहर न जाए और विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत रहे

Q2 क्या खदान से सोना चमकता हुआ ही निकलता है?

नहीं, पहले यह पत्थर जैसा होता है, बाद में मशीनों से साफ़ कर इसे चमकाया जाता है

Q3 KGF जैसी बड़ी खदानें बंद क्यों हो जाती हैं?

जब सोना निकालने का खर्चा उसकी असली कीमत से ज्यादा होने लगे, तो उसे बंद करना पड़ता है

Q4 क्या समुद्र के अंदर भी सोना है?

हां, बहुत सारा! पर उसे इतनी गहराई से बाहर निकालना अभी तकनीकी रूप से बहुत मुश्किल है

Q5 निवेश के लिए गहने अच्छे हैं या गोल्ड बॉन्ड?

गोल्ड बॉन्ड या सिक्के बेहतर हैं, क्योंकि इनमें गहनों की तरह 'मेकिंग चार्ज' नहीं कटता

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6